Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

आचार्य श्री अजितसागर जी

June 1, 2022साधू साध्वियांSurbhi Jain

चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य श्री अजितसागर जी महाराज


विक्रम सं. १९८२ (सन् १९२५) में भोपाल के पास आष्टा नामक कस्बे के समीप प्राकृतिक सुरम्यता से परिपूर्ण भौंरा ग्राम में श्री जबरचंद जी जैन की धर्मपत्नी रूपाबाई की कुक्षि से एक बालक का जन्म हुआ, जिसका नाम रखा गया राजमल।

वि.सं. २००२ में राजमल आचार्यश्री वीरसागर महाराज से सप्तम प्रतिमा धारण कर उनके संघ में रहने लगे। पूज्य आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी से आपने राजवार्तिक, गोम्मटसार, पंचाध्यायी आदि ग्रंथों का अध्ययन किया तथा उन्हीं की तीव्र प्रेरणा से वि.सं. २०१८ (सन् १९६१) में श्री शिवसागर महाराज के करकमलों से सीकर (राज.) में जैनेश्वरी दीक्षा धारण कर ‘‘मुनि श्री अजितसागर’’ नाम प्राप्त किया।

आचार्यश्री धर्मसागर महाराज की समाधि के पश्चात् आचार्यकल्प श्री श्रुतसागर महाराज एवं चतुर्विध संघ की अनुमतिपूर्वक ७ जून १९८७ वि.सं. २०४४ को उदयपुर (राज.) में आपके ऊपर चतुर्थ पट्टाचार्य का पद भार सौंपा गया। लगभग ३ वर्ष के अल्पकाल तक आपने आचार्यपट्ट की बागडोर संभाली। पुन: शारीरिक अस्वस्थता के कारण ९ मई १९९०, बैशाख शु. पूर्णिमा वि. सं. २०४७ को साबला (राज.) में आपने इस नश्वर शरीर का त्याग कर समाधिमरण को प्राप्त किया। उन आचार्यश्री के चरणों में शत-शत वंदन।

Tags: Aacharya
Previous post आचार्य श्री शिव सागर जी Next post आर्यिका श्री रत्नमती माताजी

Related Articles

आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी

June 22, 2022Surbhi Jain

आचार्य श्री अकलंकदेव जी

February 11, 2017jambudweep

आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज

January 5, 2023Surbhi Jain
Privacy Policy