Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

आदिनाथ स्वामी का जनम स्थान है

June 4, 2013भजनjambudweep

आदिनाथ स्वामी का जनम स्थान है


तर्ज—काली तेरी चोटी है……

आदिनाथ स्वामी का जनम स्थान है।

अयोध्यापुरी में देखो कैसी धूमधाम है।।

सारा जग करता जिनके चरणों में नमन,तीर्थंकर हैं प्रथम।। टेक.।।

पिता नाभिराय मरुदेवी के महल में।

आये थे ऋषभदेव महाप्रभु बनके।।

बजी थी बधाई मरुदेवी आंगन, तीर्थंकर हैं प्रथम।।१।।

शचि इन्द्राणी का भाग्य खिला था।

जिन्हें प्रभुजी का पहला दर्श मिला था।।

मायामयी बालक को सुलाया माँ के पास में।

माताजी को निद्रामग्न कर दिया आपने।।

इन्द्र हुआ प्रभुजी को देखके मगन, तीर्थंकर हैं प्रथम।।२।।

पांडुकशिला पे, प्रभु न्हवन किया था।

क्षीरसागर से प्रासुक, जल को भरा था।।

शचि ने फिर उनको, सजाया था खुशी से।

पालने में प्रभु को, झुलाया था खुशी से।।

इन्द्र करे ताण्डव, नृत्य वहाँ झूम के।

सभी ‘‘चन्दनामती’’ भक्ती में विभोर थे।।

नाभिराय नगरी में लुटाते थे रतन, तीर्थंकर हैं प्रथम।।३।।

Previous post तीरथ अयोध्या महान, इसका दर्शन करो Next post सारे जग का तू सरताज-बाबा हो बाबा
Privacy Policy