Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

आदीश्वर झूले पालना, मरुदेवी लोरी गावें

June 16, 2020भजनjambudweep

आदीश्वर झूले पालना, मरुदेवी लोरी गावें


तर्ज—महावीरा झूले पालना नेक हौले……
 
आदीश्वर झूले पालना, मरुदेवी लोरी गावें-२।
मरुदेवी लोरी गावें, सब देवी उसे सुलावें।। आदी……।। टेक.।।
कहाँ प्रभू को जनम भयो है-२ कौन झुलावे पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी……।।
नगरि अयोध्या में जनम भयो है-२ इन्द्र झुलावे पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी……।।
कौन पिताश्री धन्य हुए हैं-२ किनने जायो ललना, मरुदेवी लोरी गावेंं।। आदी……।।
नाभिराय पितु धन्य हुए हैं-२ मरुदेवी जायो ललना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी……।।
स्वर्ग से इन्द्र-इन्द्राणी आए-२ सभी झुलायें पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी……।।
नगरि अयोध्या के नर-नारी-२ सभी झुलायें पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी……।।
यही ‘‘चन्दना’’ मैं भी चाहूँ-२ पाऊँ प्रभु सा ललना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी……।।
 
Previous post तपस्थली तीर्थ सबकी आँखों का सितारा है Next post सब छोड़ कुटुम्ब परिवार, अथिर संसार!
Privacy Policy