Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

कनकावली व्रत!

July 8, 2017जैन व्रतjambudweep

कनकावली व्रत


भगवान नेमिनाथ ने तीर्थंकर से तृतीय भवपूर्व ‘सुप्रतिष्ठ’ मुनिराज की अवस्था में इन कनकावली आदि व्रतों का अनुष्ठान किया था। वैसे ही भगवान महावीर के जीव ने ‘नंदन मुनिराज’ के भव में इन्हीं व्रतों का अनुष्ठान किया था।

कनकावली व्रत विधि-

कनकावली व्रत में ४३४ उपवास और ८८ पारणाएँ होती हैं। इसका क्रम यह है कि एक उपवास एक पारणा, दो उपवास एक पारणा, नौ बार तीन-तीन उपवास और उसके मध्य में एक-एक पारणा, पुन: एक से लेकर सोलह तक क्रमश: उपवास और मध्य में एक-एक पारणा, फिर चौंतीस बार तीन-तीन उपवास और मध्य में एक-एक पारणा, पुन: सोलह से लेकर एक तक क्रमश: उपवास और मध्य में एक-एक पारणा, पुन: नौ बार तीन-तीन उपवास और एक-एक पारणा तथा दो उपवास एक पारणा और एक उपवास एक पारणा इस प्रकार विधि होती है।
कनकावली व्रत विधि यंत्र- उपवास-१,२,३,३,३,३,३,३,३,३,३,१,२,३,४,५,६,७,८,९,१०,११,१२
पारणा-१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१
उपवास-१३,१४,१५,१६,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३
पारणा-१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१
उपवास-३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,३,१६,१५,१४,१३,१२,११,१०,९
पारणा-१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१
उपवास-८,७,६,५,४,३,२,१,३,३,३,३,३,३,३,३,३,२,१
पारणा-१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१,१
इस व्रत में एक वर्ष पाँच मास और बारह दिन लगते हैं। लौकांतिक देवपद की प्राप्ति होना अथवा संसार का अंतकर मोक्ष प्राप्त करना इस व्रत का फल है। इस व्रत में चौबीस तीर्थंकर का मंत्र जपें एवं चौबीस तीर्थंकर पूजा करें। मंत्र-ॐ ह्रीं अर्हं चतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यो नम: अथवा ॐ ह्रीं वृषभादिवर्धमानान्तेभ्यो नम:।

Tags: Vrata
Previous post णमोकार व्रत विधि! Next post रत्नावली व्रत!

Related Articles

तीस चौबीसी व्रत!

July 9, 2017jambudweep

चारित्रलब्धिव्रत!

July 22, 2017jambudweep

चारित्रलब्धिव्रत ( वृहत् )!

July 9, 2017jambudweep
Privacy Policy