Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

खाएँ टमाटर!

April 10, 2017प्राकृतिक चिकित्साaadesh

खाएँ टमाटर


टमाटर लगभग हर सब्जी में प्रयोग किया जाता है। इसके बिना खाना अधूरा माना जाता है। सलाद के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है। टमाटर में प्रोटीन, विटामीन, वसा आदि तत्व विद्यमान होते हैं। यह सेबफल व संतरा दोनों के गुणों से युक्त होता है। इतना ही नहीं, यह अनेक बीमारियों का इलाज भी करता है। आइए जानें कि टमाटर से किन—किन रोगों का उपचार होता है—

१- बच्चों को सूखा रोग होने पर आधा गिलास टमाटर के रस का सेवन कराने से फायदा होता है।

२- दो या तीन पके हुए टमाटरों का नियमित सेवन करने से बच्चों का विकास शीघ्र होता है।

३- शरीर का भार घटाने के लिए सुबह—शाम एक गिलास टमाटर का रस पीना लाभप्रद है।

४- यदि गठिया रोग हो, तो एक गिलास टमाटर के रस की सोंठ तैयार करें, व इसमें एक चम्मच अजवायन का चूर्ण सुबह—शाम पीने से लाभ होता है।

५- गर्भवती महिलाओं के लिए सुबह एक गिलास टमाटर के रस का सेवन फायदेमंद है।

६- टमाटर के नियमित सेवन से पेट साफ रहता है।

७- कफ होने पर टमाटर का सेवन अत्यंत लाभदायक है।

८- प्रात: बिना कुल्ला किए पका टमाटर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

९- पेट में कीड़े होने पर सुबह खाली पेट टमाटर में पिसी हुई काली मिर्च लगाकर खाने से लाभ होता है।

१०- भोजन करने से पहले दो या तीन पके टमाटरों को काटकर उसमें पिसी हुई कालीमिर्च, सेंधा नमक एवं हरा धनिया मिलाकर खाएँ। इससे चेहरे पर लाली आती है।

११- टमाटर के गूदे में कच्चा दूध व नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है।

१२- टमाटर के नियमित सेवन से अन्य रोग जैसे डायबिटीज, आँखों व पेशाब संबंधी रोगों, पुरानी कब्ज चमड़ी के रोगों का उपचार होता है।

 

Tags: Ayurveda
Previous post केला खाइए! Next post गर्मियों में ठंडक का पैगाम पुदीना!

Related Articles

जामुन के फायदे!

April 10, 2017aadesh

उच्च रक्तचाप एवं निम्न रक्तचाप से बचाव!

July 16, 2017jambudweep

लौंग से होता है कई रोगों का उपचार!

February 11, 2017aadesh
Privacy Policy