Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

घरेलू नुस्खों से रोगों का इलाज!

July 16, 2017प्राकृतिक चिकित्साjambudweep

घरेलू नुस्खों से रोगों का इलाज


रणजीत सिंह
घर में भी विभिन्न रोगों को सरल एवं घरेलू विधियों से दूर किया जा सकता है। बस थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए अलग से किसी सामान की आवश्यकता नहीं है, जैसे
आंखों के नीचे झुर्रियां तथा काले धब्बे पड़ जाने पर :— ताजी मलाई लगाकर हल्के—हल्के मलें।
हिचकी आने पर:— सोंठ को पानी में घिसकर सूंघें। इलायची का सेवन करें।
 
गला बैठ जाने पर:— गरम पानी में नमक डालकर गरारे करें। अजवाइन और शक्कर उबालकर पियें। गरम पानी में आधा ग्राम हींग डालकर गरारे करें।
पेट की बीमारी के कारण रोग होने पर:— रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर सुबह एक गिलास पियें। रात को सोते समय गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पियें। रात को सोते समय हरड़ या गुलकंद का मुरब्बा खायें।
 
गैस बनने पर:— काली मिर्च व गुड़ मिलाकर खायें। ताजे पानी में नमक व नींबू का रस मिलाकर दो तीन बार पियें।
 
बिवाइयां होने पर:—सरसों का तेल मलें। मेंहदी लगायें। नारियल या तिल्ली के तेल में देशी पीला मोम गरम कर मलें।
होंठ फट जाने पर:—होठों पर ग्लिसरीन मलें। दूध में मलाई और नींबू का रस मिलाकर मलें। घी को हल्का सा गरम कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाकर मलें।
 
 
मुंहासे होने पर:— चेहरे को नमक मिले पानी से धोयें। सन्तरे के छिलके को बेसन के साथ पीसकर चहरे पर लेप करें। सोने के समय सिरके में चिरौंजी डालकर लगायें। दूध में चिरौंजी को भिगोकर पीस लेने के पश्चात् रात में चहरे पर लगायें।
पेशाब रुक—रुक—कर या गुर्दे संबंधी कोई बीमारी होने पर कलमी शोरा को लस्सी में मिलाकर पीएं। जीभ या मुंह में छाले होने पर टमाटर खायें तथा कत्था लगायें। सांप के काट लेने पर तुलसी के पत्ते का लेप करें तथा खायें। शरीर का कोई स्थान जल जाने पर आलू पीसकर लगायें। सफेद दाग होने पर उड़द की दाल को पीसकर लगायें। बुखार, चोट, सर्दी व घाव हो जाने पर गर्म दूध में पिसी हुई हल्दी मिलाकर लगायें।
 
Tags: Ayurveda
Previous post सिंघाड़ा – फायदे Next post इमली के औषधीय गुण!

Related Articles

आयुर्वेदिक दोहे!

June 22, 2015jambudweep

हड्डियों में परेशानी!

August 14, 2017jambudweep

अमरूद का प्राकृतिक रूप में सेवन, बहुत से रोगों से दिलाता है छुटकारा!

July 16, 2017jambudweep
Privacy Policy