Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
चम्पापुर तीर्थ की आरती!
October 11, 2020
जिनेन्द्र भक्ति
jambudweep
चम्पापुर तीर्थ की आरती
तर्ज—चांद मेरे आ जा रे ………….
तीर्थ की आरति करते हैं-२ वासुपूज्य की जन्मभूमि,
चम्पापुर को जजते हैं।।टेक.।।
प्राचीन संस्कृति की ये, दिग्दर्शक मानी जाती ।
हुआ धर्मतीर्थ का वर्तन, शास्त्रों में गाथा आती ।।
धरा वह पावन नमते हैं-२ वासुपूज्य की जन्मभूमि,
चम्पापुर को जजते हैं।।१।।
वसुपूज्य वहां के राजा, उनकी थीं जयावती रानी।
उनकी पावन कुक्षी से, जन्मे थे अन्तर्यामी ।।
जन्म की वह तिथि भजते हैं-२ वासुपूज्य की जन्मभूमि,
चम्पापुर को जजते हैं।।२।।
बचपन से यौवन काया, प्रभु वासुपूज्य ने पाया।
पर नहीं फंसे विषयों में, अरु बालयती पद पाया।।
दीक्षा की वह तिथि नमते हैं-२ वासुपूज्य की जन्मभूमि,
चम्पापुर को जजते हैं।।३।।
चम्पापुर के ही निकट में, मंदारगिरी पर्वत है।
दीक्षा व ज्ञान से पावन, निर्वाणक्षेत्र भी वह है।।
सिद्धभूमी को भजते हैं-२ वासुपूज्य की जन्मभूमि,
चम्पापुर को जजते हैं।।४।।
हैं वर्तमान में दोनों प्रभु वासुपूज्य के तीरथ।
हर भव्यात्मा को दर्शन, से प्रकटाते मुक्तीपथ।।
मुक्ति हेतू हम यजते हैं-२ वासुपूज्य की जन्मभूमि,
चम्पापुर को जजते हैं।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
चंद्रप्रभ की आरती!
Next post
चन्द्रपुरी तीर्थ की आरती!
Related Articles
सुमतिनाथ की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
हस्तिनापुर तीर्थ की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
नेमिनाथ की आरती!
June 10, 2020
jambudweep