Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

जिनवाणी स्तुति!

September 23, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

जिनवाणी स्तुति

 

रचयित्री – प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती

हे सरस्वती माता, अज्ञान दूर कर दो।

जग को देकर साता, विज्ञान पूर्ण भर दो।।

श्रुत का भण्डार भरा, तेरे ज्ञान की गंगा में।

जन मन श्रंगार करा, गुरुवर मुनि चन्दा ने।।

श्रंगार सहित माता, श्रुतज्ञान पूर्ण कर दो।

जग को देकर साता, विज्ञान पूर्ण भर दो।।१।।

प्रभु वीर की वाणी सुन, गणधर ने संवारा है।

मुनिगण उस पथ पर चल, निज ज्ञान सुधारा है।

निज ज्ञान किरण दाता, आलोक ज्ञान भर दो।

जग को देकर साता, विज्ञान पूर्ण भर दो।।२।।

चंदन चंदा गंगा, तन शीतल कर सकते।

मुक्ता मालाएं भी, नहिं मन को हर सकते ।।

‘‘चंदना’’ सभी जग को, शारद मां का वर दो।

जग को देकर साता, विज्ञान पूर्ण भर दो।।३।।

Tags: Stuti
Previous post 02.जिनवाणी स्तुति! Next post श्री सरस्वती स्तोत्र भाषा!

Related Articles

सुदर्शन मेरु स्तुति!

May 24, 2015jambudweep

सरस्वती माता की स्तुति-2

September 27, 2020jambudweep

प्रभु पतित पावन!

November 25, 2013jambudweep
Privacy Policy