Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

जैन इन्साइक्लोपीडिया : जैन समाज हेतु एक विशिष्ट उपलब्धि!

May 5, 2014विशेष आलेखjambudweep

जैन इन्साइक्लोपीडिया : जैन समाज हेतु एक विशिष्ट उपलब्धि


१. www.encyclopediaofjainism.com दिगम्बर जैनधर्म से सम्बन्धित समस्त विधाओं यथा—संस्कृति, साहित्य, तीर्थ एवं मंदिर, परम्पराएँ, साधु—साध्वियाँ, पर्व, पूजाएँ, विद्वान, संस्थाएँ, ज्योतिष, वास्तु इत्यादि को परिष्कृत, समग्र एवं प्रामाणिक रूप से इंटरनेट पर उपलब्ध कराने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य योजना है।

२. दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान, जम्बूद्वीप—हस्तिनापुर द्वारा संचालित एवं श्री रोशनलाल जैन ट्रस्ट—हरिद्वार के आर्थिक  सहयोग से क्रियान्वित इस बहुआयामी प्रोजेक्ट को पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद तथा पूज्य प्रज्ञाश्रमणी  आयिका श्री चंदनामती माताजी का प्रधान संपादकत्व प्राप्त होने से इसकी सफलता एवं सार्थकता स्वत: ही स्पष्ट है।

३. प्रारंभिक रूप में इस ऑनलाईन विश्वकोश को दो भाषाओं में र्नििमत किया गया है—हिन्दी एवं अंग्रेजी। Wikipedia सॉफ्टवेयर में विकसित इस अनुपम प्रोजेक्ट को सर्वप्रथम आप देखिये। मुख्य पृष्ठ पर बायीं ओर ‘मुख्य श्रेणियाँ’ पर क्लिक करके आपको वर्णमाला के क्रम में संयोजित लगभग २०० विविध विषयों की श्रेणियाँ प्राप्त होंगी, इन पर क्लिक करके आप इच्छित सामग्री को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

४. इन्साइक्लोपीडिया का सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि आप भी इसमें सम्बन्धित आलेख/ तथ्य/जानकारियाँ फोटो/ऑडियो—वीडियो स्वतंत्र रूप में अपलोड कर सकते हैं, किसी प्रस्तुत तथ्य को पुन: संपादित भी कर सकते हैं, दिगम्बर जैन परम्परा से सम्बन्धित अपनी पुस्तक को अपने नाम से ही अपलोड कर सकते हैं इत्यादि। ध्यान रखें—किसी न किसी श्रेणी में ही आपको कार्य करना होगा। यदि आपका मैटर उपलब्ध श्रेणियों से भिन्न है तो आप नई श्रेणी भी बना सकते हैं।

५. संपादन का उपरोक्त कार्य करने हेतु आपको सर्वप्रथम ‘होम पेज’ पर ‘खाता खोलें’ पर क्लिक करके सम्बन्धित जानकारियाँ पूर्ण करके अपना खाता खोलना होगा, तभी आप इच्छित कार्य कर सवेगे। कार्य करने की सम्पूर्ण विधि आप ‘संपादन सहायता’ पर क्लिक करके जान सकते हैं।

६. आइये ! वर्तमान विश्व के लिए ‘जिओ और जीने दो’ के सर्वाधिक आवश्यक सिद्धांत को इंटरनेट द्वारा जानने एवं उसके प्रचार—प्रसार हेतु अपनी इंटरनेट-आसक्त युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करें, योगदान करें www.encyclopediaofjainism.com में।

 

Tags: Encyclopedia Introduction
Previous post नारी ! बनो सदाचारी! Next post रोशन हुई कुण्डलपुर की धरा!

Related Articles

परिचय!

November 24, 2015jambudweep

जैन विश्वकोश- परिचय!

September 29, 2019jambudweep

Jain Encyclopedia

March 18, 2023Harsh Jain
Privacy Policy