Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

तीरथ अयोध्या महान, इसका दर्शन करो

June 4, 2013भजनjambudweep

तीरथ अयोध्या महान, इसका दर्शन करो


 तर्ज—बम्बई से आया……

तीरथ अयोध्या महान, इसका दर्शन करो।

जन्मे ऋषभ भगवान, उनका वन्दन करो।। टेक.।।

आत्मा को भवसिंधु से, जो तिरवाए वह तीर्थ है।

द्रव्य भाव के भेद से, कहलाते दो तीर्थ हैं।।

तीरथ की कीरत महान, इसका दर्शन करो।। जन्मे……।।१।।

ऋषभ, अजित भगवान ने, लिया यहाँ अवतार।

अभिनन्दन, सुमती तथा, श्री अनन्त सुखकार।।

पाँचों का यह जन्मधाम, इसका वन्दन करो।। जन्मे……।।२।।

भरत सगर चक्रीश ने भी, किया यहीं पर राज।

छह खण्डों पर कर विजय, पाया शिव साम्राज्य।।

नगरी विनीता है नाम, इसका दर्शन करो।। जन्मे……।।३।।

वर्तमान में राम की भी, जन्मभूमि कहलाई।

ऋषभदेव के दर्श को, माँ ज्ञानमती जी आई।।

‘‘चन्दना’’ बढ़े इसका नाम, इसका दर्शन करो।। जन्मे……।।४।।

Tags: Ayodhya song
Previous post सरयू किनारे प्रभु धाम, दरश सब कर जाना Next post आदिनाथ स्वामी का जनम स्थान है

Related Articles

सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा!

June 16, 2020jambudweep

अयोध्यापुरी में मस्तकाभिषेक!

June 16, 2020jambudweep

तीरथ अयोध्या जग में शाश्वत रहेगा

June 4, 2013jambudweep
Privacy Policy