Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

07. पंचेन्द्रिय तिर्यंच के भेद

February 2, 2014Booksjambudweep

पंचेन्द्रिय तिर्यंच के भेद


पंचेन्द्रिय तिर्यंच के तीन भेद हैं-  जलचर, स्थलचर और नभचर।

जलचर– जो जल में रहते हैं। जैसे-मगर, मछली, कछुआ आदि।

स्थलचर- जो पृथ्वी पर चलते हैं। जैसे-बैल, घोड़ा, बन्दर, हाथी आदि।

नभचर- जो आकाश में उड़ा करते हैं। जैसे-कबूतर, तोता, चिड़िया आदि।

सैनी-असैनी

पंचेन्द्रिय के दो भेद हैं- सैनी, असैनी।

जिनके मन हो, शिक्षा और उपदेश को समझ सकते हों, वे सैनी कहलाते हैं। जैसे-हाथी, बैल, कुत्ता, मेंढक आदि।

जिनके मन नहीं है, शिक्षा और उपदेश को ग्रहण नहीं कर सकते हैं, वे असैनी कहलाते हैं। कोई-कोई तोते, पानी में रहने वाले सांप आदि असैनी होते हैं।

मनुष्य, देव और नारकी सैनी ही होते हैं। एकेन्द्रिय, दो इन्द्रिय, तीन इन्द्रिय और चार इन्द्रिय जीव असैनी ही होते हैं।

पंचेन्द्रिय तिर्यंचों में कोई जीव असैनी होते हैं। बाकी सब सैनी ही होते हैं।

दो इन्द्रिय, तीन इन्द्रिय और चार इन्द्रिय जीवों को विकलत्रय भी कहते हैं।

Tags: Bal Vikas Part-2 [Hindi]
Previous post 21. कर्म सिद्धांत Next post 12. पंचपरमेष्ठी नमस्कार

Related Articles

14. गति के भेद

March 20, 2017jambudweep

03. तीर्थ का महत्व

February 2, 2014jambudweep

05. स्थावर जीव

February 19, 2017jambudweep
Privacy Policy