Jambudweep - 01233280184
encyclopediaofjainism.com
HindiEnglish
Languages
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • णमोकार मंत्र
  • ABOUT US
  • Galleries
    • Videos
    • Images
    • Audio
  • मांगीतुंगी
  • हमारे तीर्थ
  • ग्रंथावली

प्रत्येक ६ वर्ष में होगा भगवान का महामस्तकाभिषेक; पुन: सन् २०२२ में

June 19, 2022प्रथम महोत्सवSurbhi Jain

प्रत्येक ६ वर्ष में होगा भगवान का महामस्तकाभिषेक; पुन: सन् २०२२ में

दिनाँक २९ फरवरी को मध्यान्ह सभा में पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के मुखारविंद से समस्त देशवासियों के लिए एक विशेष उद्घोषणा हुई। इस बात का सभी को इंतजार था कि १०८ पुâट उत्तुंग भगवान ऋषभदेव प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक प्रत्येक कि

तने वर्षों में बार-बार किया जायेगा अत: सभी भक्तों के इंतजार की घड़ियाँ समाप्त करते हुए पूज्य माताजी ने प्रत्येक ६ वर्षों में एक बार १०८ पुâट भगवान ऋषभदेव प्रतिमा के महामस्तकाभिषेक की घोषणा करके सम्पूर्ण समाज में हर्ष की लहर उत्पन्न कर दी। इस प्रकार आगामी सन् २०२२ में पुन: भगवान ऋषभदेव प्रतिमा जी का अंतर्राष्ट्रीय महामस्तकाभिषेक महोत्सव भारी धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा, ऐसी समिति द्वारा घोषणा की गई।

भजन

तर्ज—ए री छोरी बांगड़ वाली…………..

सबसे ऊँची ऋषभदेव की, प्रतिमा जहाँ बनाया है,
उस मांगीतुंगी तीरथ पर, अतिशय देखो छाया है……..२।।टेक.।।
इक अखण्ड पाषाण में सबसे, ऊँची प्रतिमा प्रगट हुई।
ऋषभदेव भगवान की इक सौ-अठ पुâट मूरति राज रही।।
गणिनीप्रमुख ज्ञानमति माता ने अतिशय प्रगटाया है….२।।उस मांगीतुंंगी…।।१।।
दिव्यशक्ति सम माता ने, यह दिव्य प्रेरणा दी सबको।
भक्तों ने निज धन को लगाकर, पूर्ण किया उनके प्रण को।।
कर्मयोगी स्वामी जी ने अपना कर्तव्य निभाया है…२।।उस मांगीतुंगी…..।।२।।
महापंचकल्याणक एवं महावुंâभ उत्सव आया।
प्रथम महा मस्तकाभिषेक का पुण्य योग अवसर पाया।
हम सबने ‘‘चन्दनामती’’ अपना सौभाग्य सराहा है……२।।उस मांगीतुंगी…।।३।।

Asiausa: