Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

प्रभु ऋषभदेव का आहार हो रहा

June 16, 2020भजनjambudweep

प्रभु ऋषभदेव का आहार हो रहा


तर्ज—एक परदेशी मेरा………
 
प्रभु ऋषभदेव का आहार हो रहा, हस्तिनापुरी में जय-जयकार हो रहा।। टेक.।।
प्रथम प्रभू का प्रथम पारणा, प्रथम बार जब हुआ महल में। हुआ……
पंचाश्चर्य की वृष्टि हुई थी, चौके का भोजन अक्षय हुआ तब।। अक्षय……
भक्ति में विभोर सब संसार हो रहा, हस्तिनापुरी में जय-जयकार हो रहा।।१।।
भरत ने नगरी अयोध्या से आकर, श्रेयांस का सम्मान किया था। सम्मान……
दानतीर्थ के प्रथम प्रवर्तक, कहकर उन्हें बहुमान दिया था।। बहुमान ……
राजा के महलों में मंगलाचार हो रहा, हस्तिनापुरी में जय-जयकार हो रहा।।२।।
सब मिल अक्षय तृतिया को, आहारदान का पर्व मनाओ। पर्व……
‘चंदनामति’ आहार दे गुरु को, इक्षूरस का प्रसाद बँटवाओ। प्रसाद……
देखो कैसा धर्म का प्रचार हो रहा, हस्तिनापुरी में जय-जयकार हो रहा।।३।।
 
Tags: Ayodhya song
Previous post मूल से लेकर चूल शिखर तक, तीरथ का निर्माण! Next post हम ज्ञानमती माता को वन्दन करते हैं!

Related Articles

तीरथ अयोध्या जग में शाश्वत रहेगा

June 4, 2013jambudweep

सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा!

June 16, 2020jambudweep

अयोध्या तीर्थ हमारा, कहा शाश्वत है प्यारा!

June 16, 2020jambudweep
Privacy Policy