Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भगवान पुष्पदंतनाथ जन्मभूमि काकंदी तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
चालीसा
jambudweep
भगवान पुष्पदंतनाथ जन्मभूमि काकंदी तीर्थक्षेत्र चालीसा
दोहा
आत्मशक्ति विकसित करे,जन्मभूमि का ध्यान,
पुष्पदंत तीर्थेश को, मेरा नम्र प्रणाम ||१||
पुण्यमयी उस धाम का,चालीसा सुखकार ,
जो पढ़ते श्रद्धा सहित,होते भव से पार ||२||
चौपाई
जय-जय पुष्पदंत जिन स्वामी ,हो प्रभुवर तुम जग में नामी ||१||
इन्द्र मनुज सब तुमको ध्याते, कर्मश्रंखला चूर कराते ||२||
जन्म से पावन हो गयी नगरी, हर्षित वहाँ की प्रजा थी सगरी ||३||
तीर्थस्वरूप बनी काकंदी ,पन्द्रह मास रतन की वृष्टी ||४||
फाल्गुन वदि नवमी गर्भागम, माँ को स्वप्न दिखे थे अनुपम ||५||
मगशिर सुदि एकम का दिन था, पुष्पदंत प्रभु जन्म हुआ था ||६||
इन्द्र सपरिकर नगरी आया, त्रय प्रदक्षिणा दे हरषाया ||७||
प्रथम दर्श जब शचि ने पाया, अपना स्त्रीलिंग नशाया ||८||
देव बालकों के संग खेले, स्वर्ग का भोजन किया प्रभू ने ||९||
पुनः ब्याह कर राजसंचालन, नहिं संभव उस क्षण का वर्णन ||१०||
जन्मतिथी में ही वैरागी, राज्य संपदा प्रभु ने त्यागी ||११||
नमः सिद्ध कह दीक्षा ले ली, पुष्पक वन काकंदी नगरी ||१२||
वहीँ पे केवलज्ञान हुआ था, समवसरण निर्माण हुआ था ||१३||
चार कल्याणक से पावन है, काकंदी जी मनभावन है ||१४||
कहें ‘खुखुन्दू’ वर्तमान में, जिनसंस्कृति का तीर्थधाम ये ||१५||
पुष्पक वन था ककुभ कहाया ,नाम कहाऊँ बताया जाता ||१६||
कल्याणक भूमी के संग-संग ,कथा और भी ग्रन्थ के अंदर ||१७||
महापुरुष निर्वाण पधारे , हुए कई उपसर्ग वहाँ पे ||१८||
इक रोमांचक कथा है आती, अभयघोष मुनि महिमा गाती ||१९||
काकंदी के वे राजा थे ,कार्य किये कुछ घृणित उन्होंने ||२०||
इक कछुवे की टाँगें काटा , मरा पुनः उन सुत बन जन्मा ||२१||
चन्द्रग्रहण लख हुए विरागी, अभयघोष ने फिर दीक्षा ली ||२२||
घोर तपस्या में रत मुनि थे, चंडवेग सुत भ्रमण को निकले ||२३||
पूर्व जन्म के संस्कारवश ,क्रोध की अग्नी भडक उठी तब ||२४||
हाथ पैर आदिक उनके अंग , निर्दयता से किया छिन्न भिन ||२५||
ध्यानलीन मुनि आत्मनिष्ठ थे, घोरोपसर्ग सहन कर उनने ||२६||
शुक्लध्यान से कर्म नशाया , फिर कैवल्यरमा को पाया ||२७||
पुनः यहीं से मोक्ष को पाए , अतः सिद्धभूमी कहलाए ||२८||
अट्ठारह सौ वर्ष पुराना, मानस्तम्भ मूर्ति संग माना ||२९||
खेत के बीचोंबिच जिनमंदिर , नेमिनाथ की प्रतिमा सुन्दर ||३०||
पुष्पदंत जिनवर की प्रतिमा , और कई तीर्थंकर प्रतिमा ||३१||
यक्ष-यक्षिणी की प्रतिमा थीं ,चोरी गईं कथा प्रचलित थी ||३२||
जिस तीरथ की अद्भुत महिमा ,कोई न जाता उस नगरी मा ||३३||
हुआ उपेक्षित जिनवर तीरथ, शास्त्र पुराण बताते कीरत ||३४||
वर्तमान है गौरवशाली , जिनसंस्कृति को मिलीं मातुश्री ||३५||
सरस्वती सम ज्ञानमती माँ, जिनशासन की कीर्ति अनुपमा ||३६||
मिली प्रेरणा कार्य हो गया, सुन्दर नवनिर्माण हो गया ||३७||
भव्य कलात्मक विशाल मंदिर, नौ फुट राजित पुष्पदंत जिन ||३८||
कीर्तिस्तम्भ बना है सुन्दर ,तीर्थ है चमका विश्वपटल पर ||३९||
पुष्पदंत प्रभु दया के सागर ,आत्मतीर्थ प्रगटाऊं द्वार पर ||४०||
दोहा
चालिस दिन तक जो पढ़े ,नित चालीसहिं बार
तीर्थवंदना भव्य को, करे भवोदधि पार ||१||
पुण्यभूमि के नमन से,आत्मकली खिल जाय ,
‘इंदु’ शमन हो कर्म का, आत्मा तीर्थ कहाए ||२||
Tags:
Chalisa
Previous post
भगवान मुनिसुव्रतनाथ जन्मभूमि राजगृही तीर्थक्षेत्र चालीसा
Next post
भगवान मल्लिनाथ-नमिनाथ जन्मभूमि मिथिलापुरी तीर्थक्षेत्र चालीसा
Related Articles
अजितनाथ चालीसा!
May 23, 2020
jambudweep
भगवान महावीर चालीसा!
June 11, 2020
jambudweep
भगवान कुन्थुनाथ चालीसा
May 23, 2020
jambudweep