Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भगवान मुनिसुव्रतनाथ जन्मभूमि राजगृही तीर्थक्षेत्र चालीसा
July 9, 2020
जिनेन्द्र भक्ति
jambudweep
भगवान मुनिसुव्रतनाथ जन्मभूमि राजगृही तीर्थक्षेत्र चालीसा
दोहा
मुनिसुव्रत जिन जन्म भू, पावन तीर्थ प्रसिद्ध
सिद्धक्षेत्र माना इसे, कई हुए हैं सिद्ध ||१||
चालीसा इस तीर्थ का, जग में मंगलकार
रोग,शोक, संकट टले , भरे पुण्य भण्डार ||२||
चौपाई
मुनिसुव्रत प्रभु जन्मथली है, राजगृही पावन नगरी है ||१||
सुर,नर,मुनिगण द्वारा वंदित, इन्द्रगणों के द्वारा पूजित ||२||
प्रांत बिहार जिला नालंदा , जहां पवित्र तीर्थ है अपना ||३||
सोमावति माँ रात्रि प्रहर में, देख रहीं थीं सोलह सपने ||४||
पिता सुमित्रराज हरषाये , धनदराज नित रतन लुटाएं ||५||
श्रावण कृष्णा दूज तिथी थी, गर्भ पधारे त्रिभुवनपति जी ||६||
वदि वैशाख दुवादशि जानो, जन्मकल्याणक बेला मानो ||७||
मुनिसुव्रत भगवान थे जन्में, तीन लोक की जनता हरषे ||८||
ऐरावत हाथी पर चढ़कर, सौधर्मेंद्र चला ले परिकर ||९||
त्रय प्रदक्षिणा नगरी की दे, शचि को भेजा प्रसूतिगृह में ||१०||
प्रथम दर्श प्रभुवर का पाया, तत्क्षण स्त्रीलिंग नशाया ||११||
प्रभु ने राज्यविभव को भोगा , पुनः विरागी हो सब छोड़ा ||१२||
जातिस्मृति से आई विरक्ती, लौकान्तिक सुर आ की स्तुति ||१३||
दशमी वदि वैशाख की प्यारी , जब जिनवर ने दीक्षा धारी ||१४||
नवमी वदि वैशाख की आई, श्री कैवल्यरमा प्रगटाई ||१५||
ग्राम ज्रम्भिका में था प्यारा, समवसरण का भव्य नजारा ||१६||
किन्तु दिव्यध्वनि नहीं खिरी थी,समवसरण रचना विघटी थी ||१७||
राजगृही में श्री विपुलाचल , प्रथम देशना का यह स्थल ||१८||
बड़ी ही सुन्दर इसकी घटना, शास्त्र कहें विपुलाचल महिमा ||१९||
समवसरण में सभा लगी थी किन्तु दिव्यध्वनि नहीं खिरी थी ||२०||
इन्द्र ने अवधिज्ञान से माना, गौतम को लाने की ठाना ||२१||
युक्ती से गौतम को लाया, समवसरण में मानी आया ||२२||
मानस्तम्भ से मान गलित था,प्रभु के चरण में नतमस्तक था ||२३||
शिष्यों के संग दीक्षा लेकर, गौतम ने पाया गणधर पद ||२४||
धर्मचक्र का हुआ प्रवर्तन, वह तिथि श्रावण कृष्णा एकम ||२५||
छ्यासठ दिन पश्चात वहाँ पर, दिव्यदेशना खिरी थी अनुपम ||२६||
दिव्यध्वनी प्रभु ने प्रगटाई , तब त्रैलोक्य धरा हरषाई ||२७||
जैन वाङ्मय आदि ग्रन्थ में, कई नाम इसके बतलाए ||२८||
गिरिव्रज,वसुमति, कुशाग्रपुर,अरु ऋषभपुरी भी यह कहलाए ||२९||
राजगृही में पञ्च पहाड़ी , जुड़ी अनेकों घटना प्यारी ||३०||
विपुलाचल,ऋषिगिरि आदिक से, कई मुनियों ने सिद्धी पाली ||३१||
जीवन्धर मुनि,विद्द्युत्चर मुनि, श्वेतसंदीव गंधमादन मुनि ||३२||
घाति-अघाती कर्म नशाये , शाश्वत सिद्धशिला को पाए ||३३||
इसीलिये यह सिद्धक्षेत्र है, श्रद्धा का यह केन्द्रबिंदु है ||३४||
राजा श्रेणिक आदि की नगरी, कई धार्मिक कथा हैं कहती ||३५||
इतिहासिक अरु राजनीति की , दृष्टि से यह महिमामय नगरी ||३६||
ज्ञानमती माँ यहाँ पधारीं , खड्गासन प्रतिमा पधरा दीं ||३७||
विपुलाचल पर्वत के नीचे, मानस्तम्भ है ऊंचा दीखे ||३८||
पर्वत पर दी ऊं की प्रतिमा , चित्र प्रदर्शनि बनी अनुपमा ||३९||
जय जय ज्ञानमती माता की , प्रणमूँ पावन राजगृही जी ||४०||
दोहा
नमूँ बीसवें तीर्थकर , मुनिसुव्रत भगवान
चार-चार कल्याण से, है पवित्र यह धाम ||१||
इस तीरथ की अर्चना, आत्मा तीर्थ बनाय
आध्यात्मिक सुख सहज में,’इंदु’ हमें मिल जाय ||२||
Tags:
Chalisa
Previous post
महालक्ष्मी माता की अभिषेक विधि!
Next post
भगवान पुष्पदंतनाथ जन्मभूमि काकंदी तीर्थक्षेत्र चालीसा!
Related Articles
केतुग्रहारिष्टनिवारक श्री पार्श्वनाथ चालीसा!
January 24, 2020
jambudweep
भगवान संभवनाथ चालीसा!
May 23, 2020
jambudweep
भगवान नमिनाथ चालीसा
May 23, 2020
jambudweep