Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

भजन

February 18, 2017भजनjambudweep

भजन


तर्ज—दे दी हमें आजादी……

दे दी जगत को ज्ञानमती मात सी मिसाल।

हे रत्नमती मात! तुमने कर दिया कमाल।। टेक.।।

तुमको दहेज में मिला इक ग्रन्थ अनोखा।

श्री पद्मनन्दिपंचिंवशती था अनूठा।।

उस ग्रंथ के स्वाध्याय का रक्खा सदा ख्याल।

हे रत्नमती मात तुमने कर दिया कमाल।।१।।

संसार से विराग का उससे सबक मिला।

तब ज्ञानमती नाम का पहला कुसुम खिला।।

इनसे जली है ज्ञानज्योति की नई मशाल।।

हे रत्नमती मात तुमने कर दिया कमाल।।२।।

माताओं के लिए तेरी आदर्श कहानी।

जीवित सदा रहेगी तेरी त्याग निशानी।।

माता स्वयं पुत्री के चरण में नवाती भाल।।

हे रत्नमती मात तुमने कर दिया कमाल।।३।।

यह जम्बूद्वीप की कृती तेरी ही कृती है।

उसके सभी कणों में बसी रत्नमती हैं।।

माता की वंदना में ‘चंदना’ का झुका भाल।।

हे रत्नमती मात तुमने कर दिया कमाल।।४।।

Previous post चलो सब मिल यात्रा करलो! Next post है प्रमुदित धरती और अम्बर, त्याग का शुभ दिन है प्यारा!
Privacy Policy