Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

माल्यवान् गजदंत पर नौ कूट हैं!

October 31, 2013स्वाध्याय करेंjambudweep

माल्यवान् गजदंत पर नौ कूट हैं


माल्यवान् पर्वत के ऊपर नौ कूट स्थित हैं। सिद्ध नामक, माल्यवान्, उत्तरकुरु, कच्छ, सागर, रजत नामक, पूर्णभद्र, सीता और हरिसह, ये इन कूटों के नाम हैं। इनका विस्तार व उँचाई आदिक विद्युत्प्रभपर्वत के कूटों के सदृश समझना चाहिये।।२०६०-२०६१।। विशेषता केवल यह है कि सागर कूट पर भोगवती और रजतकूट पर भोगमालिनी नामक देवी निवास करती है।।२०६२।। मन्दर पर्वत से आधा योजन आगे जाकर इस पर्वत के ऊपर पर्वतीय विस्तार के सदृश लंबी गुफा कही जाती है।।२०६३।। उसके दोनों पाश्र्वभागों में अपने योग्य उदय व विस्तार से सहित तथा प्रकाशमान उत्तम रत्नकिरणों से संयुक्त वे अकृत्रिम एवं अनुपम द्वार हैं३।।२०६४।।

 

Tags: Jain Geography, Jambudweep
Previous post सुमेरु के नंदनवन में बलभद्र आदि ९ कूट हैं Next post जंबूद्वीप की समस्त नदियों के निर्गमन व प्रवेश स्थान के तोरणद्वारों पर जिनप्रतिमाए

Related Articles

शिखरी पर्वत पर जिनमंदिर व कूट

October 30, 2013jambudweep

षट्काल परिवर्तन कहाँ-कहाँ है?

July 14, 2017jambudweep

चूलिका का वर्णन

October 31, 2013jambudweep
Privacy Policy