Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

मुनिसुव्रतनाथ भगवान का परिचय

September 29, 2019Tirthankarajambudweep

श्री मुनिसुव्रनाथ भगवान


symbol -कछुवा complexion – श्यामवर्ण  varn – क्षत्रिय  vansh – हरिवंश  aahaar – राजगृह के राजा वृषभसेन द्वारा(खीर)  father – महाराज सुमित्र mother – रानी सोमा  height – 20 धनुष (80 हाथ)  age – 30,000 वर्ष  tree – चंपक वृक्ष  predecessor – मल्लिनाथ भगवान का परिचय”भगवान मल्लिनाथ successor – नमिनाथ भगवान का परिचय भगवान नमिनाथ birth place – राजगृह  birth date – बैशाख कृष्णा १२  moksha place – सम्मेद शिखर  moksha date – फाल्गुन कृष्णा द्वादशी  garbh place – राजगृह garbh date – श्रावण कृष्णा २ diksha place – राजगृह diksha date – बैशाख कृष्णा १०  gyan place – राजगृह gyan date – बैशाख कृष्णा ९  gandhar – श्री मल्लि आदि १८  muni – तीस हजार  ganini – आर्यिका पुष्पदंता  aryika – पचास हजार  shravak – एक हजार  shravika – तीन हजार  yaksh – वरुण देव yakshi – बहुरुपिणी देवी
 

मुनिसुव्रतनाथ भगवान का परिचय

परिचय

इसी भरतक्षेत्र के अंग देश के चम्पापुर नगर में हरिवर्मा नाम के राजा थे। किसी एक दिन वहाँ के उद्यान में ‘अनन्तवीर्य’ नाम के निग्र्रन्थ मुनिराज पधारे। उनकी वन्दना करके राजा ने धर्मोपदेश श्रवण किया और तत्क्षण विरक्त होकर अपने बड़े पुत्र को राज्य देकर अनेक राजाओं के साथ संयम धारण कर लिया। उन्होंने गुरू के समागम से ग्यारह अंगों का अध्ययन किया और दर्शनविशुद्धि आदि सोलहकारण भावनाओं का चिन्तवन कर तीर्थंकर गोत्र का बंध किया। चिरकाल तक तपश्चरण करते हुए अन्त में समाधिपूर्वक मरण करके प्राणत स्वर्ग में इन्द्र हो गये। वहाँ बीस सागर की आयु थी और उनका साढ़े तीन हाथ का ऊँचा शरीर था।

गर्भ और जन्म

इसी भरतक्षेत्र के मगध देश में राजगृह नाम का नगर है। उसमें हरिवंश- शिरोमणि, काश्यपगोत्रीय, सुमित्र महाराज राज्य करते थे। उनकी रानी का नाम सोमा था। श्रावण कृष्णा द्वितीया के दिन श्रवण नक्षत्र में रानी ने उन प्राणत इन्द्र को गर्भ में धारण किया, अनुक्रम से नव मास के बाद रानी ने पुत्ररत्न को जन्म दिया। देवों ने भगवान का जन्मोत्सव मनाकर ‘मुनिसुव्रत’ नाम प्रकट किया। मल्लिनाथ के बाद चौवन लाख वर्षों के बीत जाने पर इनका जन्म हुआ। इनकी आयु तीस हजार वर्ष एवं ऊँचाई बीस धनुष की थी।

तप

कुमार काल के सात हजार पाँच सौ वर्ष बीत जाने पर भगवान का राज्याभिषेक हुआ। राज्य अवस्था में प्रभु के पन्द्रह हजार वर्ष बीत जाने पर किसी दिन गर्जती हुई घन-घटा के समय उनके यागहस्ती ने वन का स्मरण कर खाना-पीना बन्द कर दिया। उस समय महाराज मुनिसुव्रतनाथ अपने अवधिज्ञान से उस हाथी के मन की सारी बातें जान गये। वे कुतूहल से भरे मनुष्यों के सामने हाथी का पूर्वभव कहने लगे कि यह हाथी पूर्वभव में तालपुर नगर का नरपति राजा था। अपने उच्चकुल के अभिमान सहित इसने अशुभलेश्याओं से सहित, मिथ्याज्ञानी, पात्र-अपात्र की परीक्षा से रहित किमिच्छिक दान दिया था, उसके फलस्वरूप यह हाथी हुआ है। इस समय भी यह अपने अज्ञान आदि का स्मरण न करता हुआ वन का स्मरण कर रहा है। इतना सुनते ही उस हाथी को अपने पूर्वभव का स्मरण हो गया और उसने प्रभु से संयमासंयम ग्रहण कर लिया। इसी निमित्त से प्रभु को वैराग्य हो गया और लौकांतिक देवों द्वारा पूजा को प्राप्त भगवान अपराजित नामक पालकी पर बैठकर नीलवन में पहुँचे। वहाँ बेला के उपवास का नियम लेकर वैशाख कृष्ण दशमी के दिन श्रवण नक्षत्र में सायंकाल के समय एक हजार राजाओं के साथ दीक्षित हो गये। उनकी प्रथम पारणा का लाभ राजगृह नगर के राजा वृषभसेन को प्राप्त हुआ था।

केवलज्ञान और मोक्ष

प्रभु के छद्मस्थ अवस्था के ग्यारह मास व्यतीत हो गये, तब वे उसी नीलवन में पहुँचे और बेला के नियम से सहित ध्यानारूढ़ हो गये। वैशाख शुक्ला दशमी के दिन श्रवण नक्षत्र में शाम के समय प्रभु को केवलज्ञान प्रकट हो गया। भगवान के समवसरण में मल्लि को आदि लेकर अठारह गणधर थे, तीस हजार मुनिराज, पुष्पदन्ता को आदि लेकर पचास हजार आर्यिकाएँ, एक लाख श्रावक और तीन लाख श्राविकाएँ थीं। भगवान एक मास की आयु अवशेष रहने पर विहार बन्द करके सम्मेदशिखर पर जा पहुँचे तथा एक हजार मुनियों के साथ प्रतिमायोग में लीन हो गये। फाल्गुन कृष्णा द्वादशी के दिन रात्रि के पिछले भाग में शरीर से रहित अशरीरी सिद्ध हो गये। इन मुनिसुव्रत भगवान को मेरा नमस्कार होवे।
 
Tags: Lord Munisuvratnath
Previous post महावीर भगवान का परिचय Next post पार्श्वनाथ भगवान का परिचय

Related Articles

Lord Munisuvratnath – Brief Introduction

March 11, 2023Harsh Jain

Lord Munisuvratnath

March 27, 2023jambudweep
Privacy Policy