Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

विक्रिया ऋद्धि के ग्यारह भेद

December 20, 2013स्वाध्याय करेंjambudweep

विक्रिया ऋद्धि के ग्यारह भेद


अणिमा, महिमा, लघिमा, गरिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशत्व, वशित्व, अप्रतिघात, अन्तर्धान और कामरूप।

१. अणिमा – अणु के बराबर शरीर को करना। इसके द्वारा महर्षि अणुप्रमाण छिद्र में प्रविष्ट होकर चक्रवर्ती के कटक और निवेश की रचना कर लेते हैं।

२. महिमा – मेरु के बराबर शरीर को कर लेना।

३. लघिमा – वायु से भी लघु शरीर को करना।

४. गरिमा – वङ्का से भी अधिक गुरुतायुक्त शरीर को करना।

५. प्राप्ति – भूमि पर स्थित रहकर अंगुलि के अग्रभाग से सूर्य, चन्द्र, मेरुशिखर आदि को प्राप्त करना-छू लेना।

६. प्राकाम्य – इस ऋद्धि से जल के समान पृथ्वी पर उन्मज्जन-निमज्जन करना और पृथ्वी के समान जल में गमन करना।

७. ईशित्व – सब जगत् पर प्रभुता का होना।

८. वशित्व – सभी जीवसमूह का वश में होना।

९. अप्रतिघात – इस ऋद्धि के बल से शैल, शिला और वृक्षादि के मध्य में होकर आकाश के समान गमन करना।

१०. अंतर्धान – जिससे अदृश्यता प्राप्त होती है, वह अंतर्धान नामक ऋद्धि है।

११. कामरूपित्व – जिससे युगपत् बहुत से रूपों को रचता है, वह कामरूप ऋद्धि है।

 

Tags: Riddhiyon Ki Mahima
Previous post तप ऋद्धि के ७ भेद Next post क्षेत्रऋद्धि के दो भेद

Related Articles

तप ऋद्धि के ७ भेद

December 20, 2013jambudweep

क्रिया ऋद्धि के भेद

December 20, 2013jambudweep

क्षेत्रऋद्धि के दो भेद

December 20, 2013jambudweep
Privacy Policy