Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

व्यायाम से होने वाली चोटों से बचने के पांच तरीके!

July 20, 2017प्राकृतिक चिकित्साjambudweep

प्राणायाम एवम् योगासन


व्यायाम से होने वाली चोटों से बचने के पांच तरीके

मांसपेशियों को गरमाई दें:- कोई भी भारी व्यायाम शुरु करने से पहले आपको व्यायाम में इस्तेमाल होने वाली मांसपेशियोेंं को गरमाई देनी चाहिए जिससे भारी व्यायामों के लिए आपकी मांसपेशियां पूरी तरह तैयार हो जाएं।
कौशल तथा निरीक्षण:– हमेशा यह याद रखें कि जो पद्धति आप अपना रहे हैं वह सही हो क्योंकि ज्यादातर मांसपेशियों में खराबी कुशल पद्धति न होने के कारण होती है। सिर्फ कुशल प्रशिक्षक ही आपको बता सकता है कि किस तरह कौन सा व्यायाम आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
वस्त्रों का चयन:- हमेशा ऐसे वस्त्रों का ही चयन करें जिनमें आप पूरी तरह आरामदायक महसूस करें तथा जिनमें आप पूरी तरह अपने शरीर को आसानी से मोड़ सके। इसके साथ—साथ जूते भी ऐसे पहनें जिसमें आराम महसूस करें।
विश्राम:- कभी भी तेज, तीव्र व्यायाम करने के बाद अन्य किसी प्रकार का व्यायाम शीघ्र ही नहीं करना चाहिए। एक व्यायाम करने के बाद दूसरा करने के लिए बीच में थोड़ा विश्राम देना चाहिए।इससे आपको वेदना नहीं होगी।
अधिक न करें:- एक ही व्यायाम भी अधिक समय नहीं करना चाहिए। अपने शरीर की क्षमता के अनुकूल ही व्यायाम करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक ही साबित होगा।
जिनेन्दु अहमदाबाद, ११ जनवरी, २०१५
 
 
Tags: Yoga
Previous post अमरूद—घर का वैद्य! Next post एनीमिया (रक्ताल्पता)!

Related Articles

अभ्यास करने के सूक्ष्म २४ नियम!

July 20, 2017jambudweep

सूक्ष्म प्राणायाम की आठ विधियां!

April 11, 2017jambudweep

कसरत कीजिए—अपने को स्वस्थ रखिए!

July 20, 2017jambudweep
Privacy Policy