Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
शाश्वत तीरथ प्रथम जग में है, अयोध्या नगरिया
June 16, 2020
भजन
jambudweep
शाश्वत तीरथ प्रथम जग में है, अयोध्या नगरिया
तर्ज—मन मंदिर में……
शाश्वत तीरथ प्रथम जग में है, अयोध्या नगरिया,
अयोध्या नगरिया, प्यारी-२ नगरिया।। शाश्वत तीरथ……।। टेक.।।
तीर्थंकर यहाँ जन्मे अनंतों, इन्द्र देव तब हरषे असंख्यों।
प्रभू की अनादि जनमभूमि है, ये अयोध्या नगरिया।। शाश्वत तीरथ……।।१।।
वर्तमान में चौबिस जिनेश्वर, जन्मे अयोध्या में पाँच तीर्थंकर।
आदीप्रभु की जनमभूमि है, ये अयोध्या नगरिया।। शाश्वत तीरथ……।।२।।
अब तीर्थ की कीर्ति जग में बढ़ी है, ज्ञानमती माता की दृष्टि पड़ी है।
उनकी बनी यह करमभूमि है, ये अयोध्या नगरिया।। शाश्वत तीरथ……।।३।।
तीन चौबीसी का मंदिर बना है, समवसरण भी सुन्दर घना है।
जिनवर की शाश्वत जनमभूमि है, यह अयोध्या नगरिया।। शाश्वत तीरथ……।।४।।
प्रति पाँच वर्षों में उत्सव यहाँ पर, होता है मस्तकाभिषेक प्रभुजी पर।
‘चंदनामती’ हरषाय रही है, ये अयोध्या नगरिया।। शाश्वत तीरथ……।।५।।
Tags:
Ayodhya song
Previous post
सारे जग का तू सरताज-बाबा हो बाबा
Next post
जिनधर्म के प्यारे भक्तों!
Related Articles
तीरथ अयोध्या जग में शाश्वत रहेगा!
June 16, 2020
jambudweep
सरयू के तट पर बसी हुई है ये अयोध्या नगरिया!
June 16, 2020
jambudweep
अयोध्या तीर्थ हमारा, कहा शाश्वत है प्यारा!
June 16, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!