Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
शीतलनाथ की आरती
June 11, 2020
जिनेन्द्र भक्ति
jambudweep
भगवान श्री शीतलनाथ की आरती
तर्ज—जनम-जनम का…….
आरति करने आए जिनवर द्वार तिहारे-हाँ द्वार तिहारे ।।
शीतल जिन की आरति से, भव-भव के ताप निवारें ।। आरति करने………….।।टेक.।।
भद्दिलपुर नगरी स्वामी, तुम जन्म से धन्य हुई थी,
दृढ़रथ पितु अरु मात सुनन्दा, संग प्रजा हरषी थी।
जन्मकल्याणक इन्द्र मनाएं, जय-जयकार उचारें। आरति करने………….।।१।।
चैत्र वदी अष्टमी गर्भतिथि, माघ वदी बारस जन्मे,
माघ वदी बारस को दीक्षा, ले मुनियों में श्रेष्ठ बने।
शीतलता देते उन प्रभु के, गुण स्तवन उचारें।। आरति करने………….।।२।।
पौष कृष्ण चौदस को केवलरवि किरणें प्रगटी थीं,
आश्विन सुदि अष्टमि को प्रभु ने मुक्तिसखी वरणी थी।
मोक्षधाम सम्मेदशिखर के, गुण भी सतत उचारें। आरति करने………….।।३।।
पुण्य उदय से स्वामी जो, तव शीतल वाणी पाऊं,
मन का कमल खिलाकर, अपनी आतम निधि विकसाऊं।।
शाश्वत शीतलता के हेतू, भक्ति भाव से ध्याएं। आरति करने………….।।४।।
सुना बहुत है प्रभुवर कितनों, को भवदधि से तारा है,
कितनों ने पाकर तुम शरणा, मुक्तिधाम स्वीकारा है।
उसी मुक्ति की प्राप्ति हेतु, अब ‘‘इन्दु’’ चरण चित लाए । आरति करने………….।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
शांति, कुंथ, अरहनाथ की आरती!
Next post
श्री सुदर्शन मेरू की आरती
Related Articles
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती
October 11, 2020
jambudweep
मुनिसुव्रतनाथ की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
त्रैलोक्य विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep