Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

श्री अभिनंदननाथ स्तुति:

September 27, 2022जिनेन्द्र भक्तिaadesh

श्री अभिनंदननाथ स्तुति


(सप्तविभक्ति समन्वित)

अभिनन्दननाथस्त्वं, भव्यानंदप्रदायक:।
अभिनंदननाथं त्वा-माश्रयन्ति जना मुदा।।१।।

अभिनंदननाथेन, प्रोक्ता सिद्धेर्विधिर्भुवि।
अभिनंदननाथाय, नमोऽस्तु त्रिविधं मम।।२।।

अभिनंदननाथाद् हि, स्वात्मानंदं वितन्वते।
अभिनंदननाथस्य, वाणी स्वात्मसुखाकरा।।३।।

अभिनन्दननाथेऽहं, कुर्वे भक्तिं शिवप्रदां।
अभिनंदननाथ! त्वं, ईप्सितं मम पूरय।।४।।

(हिन्दी काव्य)

निज आत्म सुखामृत सारभूत!, भय शोक मान से रहित सदा।
हे वीतराग परमात्मप्रभो!, तुमको नमोऽस्तु हो मुदा सदा।।
सकलज्ञ सूर्य! सुखरत्नाकर, हे सर्वलोकमणि तीर्थंकर।
हे जगत्पिता भाक्तिक जन के, गुरु भव से त्राण करो जिनवर।।१।।

त्रिभुवन चूड़ामणि सुखदाता, चिन्तामणि कल्पतरु तुम हो।
मेरे मन में आनंद भरो, हे अभिनन्दन! भव कंद हरो।।
वह पुरी विनीता पूज्य हुई, इक्ष्वाकुवंश के चन्द्र हुए।
जननी सिद्धार्था मान्य हुई, औ पिता ‘स्वयंवर’ धन्य हुए।।२।।

वैशाख सुदी षष्ठी के दिन, प्रभु का गर्भोत्सव इन्द्र किया।
वर माघ सुदी द्वादश तिथि को, मंदरगिरि पर अभिषेक हुआ।।
आयु है लक्षपचासपूर्व, चौदह सौ कर तनुतुंग कहा।
कनकच्छवि, मर्कटलांछनयुत, मनमर्कट को झट वश्य किया।।३।।

फिर माघ सुदी बारस आयी, धन त्याग तपोधन कहलाये।
चौदस थी पौष सुदी जब ही, कैवल्यरमापति सुर गाये।।
वैशाख सुदी षष्ठी के दिन, शिवकांता के भर्तार हुए।
सहजात्म समुद्भव आल्हादक, परमामृत सुख आनंद लिए।।४।।

सुखवर्द्धन हे अभिनन्दन! तव, वचनामृत भुवि आनंद करो।
भव सागर में डूबे जन को, तुम पोत सदृश अवलंबन हो।।
मम अन्त:करण पवित्र करो, सब जन मन को भी शुद्ध करो।
मम ‘‘ज्ञानमती’’ लक्ष्मी मुझको, देकर झट हे जिन! तृप्त करो।।५।।

Tags: Stuti
Previous post श्री अजित जिन स्तोत्र Next post श्री अभिनंदन जिन स्तोत्र

Related Articles

श्री पंचमेरुभक्ति: (संस्कृत)

September 17, 2018jambudweep

पंचकल्याणकवंदना!

May 24, 2015jambudweep

बीस तीर्थंकर स्तुति!

May 24, 2015jambudweep
Privacy Policy