Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

श्री सुमतिनाथ स्तुति

September 27, 2022जिनेन्द्र भक्तिaadesh

श्री सुमतिनाथ स्तुति


(सप्तविभक्ति समन्वित)

श्रीमान् सुमतिनाथस्त्वं, मोहध्वांतविनाशक:।
भव्या: सुमतिनाथं त्वां, भजंतीह सुबुद्धये।।१।।

श्रीमत्सुमतिनाथेन, हता: कर्मारय: स्वयं।
तस्मै सुमतिनाथाय, नम: स्वकर्महानये।।२।।

तीर्थं सुमतिनाथाद् यत्, तत् सर्वेषां सुखावहं।
श्रीमत् सुमतिनाथस्य, शरण्यं चरणद्वयं।।३।।

तस्मिन् सुमतिनाथे हि, मतिं स्थिरां करोम्यहं।
प्रभो! सुमतिनाथ! त्वं, देहि मे पंचमीं गतिं।।४।।

(हिन्दी काव्य)

जिनके वक्त्राम्बुज से निकली, दिव्यध्वनि अमृतरस झरिणी।
जो चित्तकुमति हरणी मन में, चैतन्य सुधारस की भरणी।।
उन सुमतिनाथ को वंदूँ मैं, वे ज्ञान ज्योति आनन्दघन हैं।
निज शुद्धात्मा को ध्या ध्याकर, कर्मारिनाश शिवधाम रहें।।१।।

यह आत्मा सिद्ध सदृश मेरी, चिच्चैतन्यामृत पूर्ण भरी।
यह ज्ञानानंद स्वभावमयी, प्रभु ने मुझमें ये सुमति भरी।।
हे भव्य कमलिनी सूर्य प्रभो! योगीन्द्र चित्त गोचर सुमते।
मुझ मन में सदा निवास करो, अगणित गुणसागर सिद्धिपते।।२।।

साकेतपुरी इक्ष्वाकुवंश, में पिता मेघरथ मान्य हुए।
मंगल जननी मंगलावति की, श्रीआदि देवियाँ सेव करें।।
श्रावण सुदि दुतिया में गर्भे, अवतार हुए मंगलकारी।
शुभ चैत्रसुदी एकादशि को, जन्मोत्सव इन्द्र किया भारी।।३।।

वैशाखसुदी नवमी तिथि में, दीक्षा लक्ष्मी ने वरण किया।
सित चैत्र इकादशि में तुमने, कैवल्य बोध साम्राज्य लिया।।
इस तिथि में सम्मेदाचल से, प्रभुवर लोकांत विराजे जा।
त्रिभुवन के स्वामी सिद्ध हुए, अपने ही अन्दर राजे जा।४।।

बारह सौ कर उत्तुंग प्रभो, चालीस लक्ष पूर्वायु हो।
तनु कनकद्युति सौन्दर्यखान, फिर भी तनु विरहित सुन्दर हो।।
प्रभु अनुपम अतुल अलौकिक हो, चकवा लाञ्छन से जाने सब।
अज्ञानमती हर ‘ज्ञानमती’, कीजे मम शिवपद पाने तक।।५।।

Tags: Stuti
Previous post श्री अभिनंदन जिन स्तोत्र Next post श्री सुमतिजिन स्तोत्र

Related Articles

जिनवर अष्टक!

February 7, 2014jambudweep

द्वािंत्रशतिका का हिन्दी पद्यानुवाद!

May 29, 2014jambudweep

श्री ऋषभदेव स्तुति

September 28, 2022aadesh
Privacy Policy