Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्तवनिधी!

July 20, 2017जैन तीर्थjambudweep

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्तवनिधी


ब्र. कु. इन्दू जैन (संघस्थ)
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्तवनिधी जिला बेलगाँव (कर्नाटक) में स्थित है। यह क्षेत्र कोल्हापुर रेलवे स्टेशन से ४५ कि.मी. एवं बेलगाँव रेलवे स्टेशन से ७० कि.मी. दूर अवस्थित है। सड़क मार्ग से पहुँचने के लिए कोल्हापुर से ४५ कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.-४ है। निकटतम नगर कोल्हापुर एवं इचलकरंजी हैं। समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र कुम्भोज बाहुबली, कोथली एवं कसमलगी हैं। यहाँ के बारे में प्रसिद्धि है कि बीजापुर के बादशाह की बेगम बहुत बीमार थीं। पायशेट्टि और जायशेट्टि श्रावकों के उपचार से बेगम ठीक हो गर्र्इं, तब बादशाह ने उनके अनुरोध पर जिनमंदिर निर्माण करने की अनुमति प्रदान की। रात्रि में दोनों श्रावकों को स्वप्न में वल्मीक से ध्वनि सुनाई दी। तब उक्त स्थान पर खोदने पर मूर्ति खण्डित अवस्था में मिली। तब उन्हें पुन: स्वप्न हुआ तब उन्होंने पुन: मूर्ति निकाली तो अखण्डित मूर्ति प्राप्त हुई। वही मूर्ति श्री नवखंड पाश्र्वनाथ भगवान वर्तमान में दर्शन के लिए उपलब्ध हैं। यहाँ क्षेत्रपाल ब्रह्मदेव भी श्रद्धा के स्रोत हैं। वार्षिक मेला—क्षेत्र का वार्षिक मेला प्रतिवर्ष पौष कृष्णा अमावस्या को लगता है। क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ—यहाँ पर कुल ३४ कमरे हैं एवं ३ हॉल हैं। भोजनशाला नि:शुल्क नियमित है।
 
Tags: Karnataka, Tirth Kshetra
Previous post कुण्डलपुर की माटी का, सचमुच कण-कण चन्दन! Next post तीर्थंकर महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी (पावापुर)!

Related Articles

कुण्डलपुर (नालंदा) बिहार के फोटो

March 23, 2020jambudweep

चित्तापुर!

March 12, 2017jambudweep

तीर्थंकर पंचकल्याणक तीर्थ!

July 15, 2017jambudweep
Privacy Policy