Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

सबसे ज्यादा ठंड यहाँ!

April 15, 2018जनरल नॉलेजjambudweep

सबसे ज्यादा ठंड है यहाँ


 विश्व में कई ऐसी जगह हैं, जहाँ मनुष्य का रहना बहुत मुश्किल है, क्यूंकि वहाँ की प्राकृतिक स्थितियां मानव के प्रतिकूल होती हैं | यहाँ हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहें है , जहाँ बहुत ठंड पड़ती है | यहाँ मानव को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए इस भयंकर ठंड का सामना करना पड़ता है | रोजर्स पास मोन्टाना – USA में यह जगह विश्व के सबसे ठन्डे स्थानों में से एक है | यहाँ खून जमा देने वाली सर्दी पड़ती है | यहाँ का न्यूनतम तापमान -75 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है | फोर्ट सेल्किर्क – कनाडा की युकोन नदी के पास स्थित इस जगह पर इतनी ठंड पड़ती है कि यहाँ कई सालों से कोई नहीं रहता था | मगर पिछले कुछ वर्षों से यहाँ पर आबादी हो गई है | उसका मुख्य कारण है, यहाँ तक पहुचने के लिए रोड और हवाई यात्रा कि उत्तम व्यवस्था ” जनवरी के महीने में यहाँ का तापमान -75 डिग्री रिकार्ड किया गया था | प्रोस्पेस्ट क्रीक – अलास्का , USA में यह जगह उन जगहों में से एक है जहा सर्दी ज्यादा पड़ती है” और गर्मी की ऋतु बहुत कम आती है | यहाँ पर रहने वाले लोगो को संख्या बहुत कम है , क्यूंकि यहाँ का न्यूनतम तापमान -80 डिग्री रहता है| स्नैग-युकोन – यह कनाडा का एक गाँव है, यहाँ का तापमान बहुत कम होने के कारण इसे सबसे ठंडी जगह कि सूची में शुमार किया गया है | जनवरी के महीने में यहाँ का न्यूनतम तापमान -81 डिग्री रिकार्ड किया गया था | ऐसेट-ग्रीनलैंड – इस जगह को जर्मनी का बर्फ वाला प्रदेश कहा जाता है, जो कि इससे नाम से ही प्रतीत हो जाता है | यहाँ पर सिर्फ बर्फ ही पड़ती है | यहाँ का न्यूनतम तापमान -64.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है | नार्थ आइस – ग्रीनलैंड में यह जगह ब्रिटिश सरकार का वैज्ञानिक केंद्र है | इसे ब्रिटिश नार्थ ग्रीनलैंड एक्सपीडिशन के नाम से जाना जाता है | यहाँ का न्यूनतम तापमान -86 डिग्री रिकार्ड किया गया | वेर्खोयांस्क – यह जगह रूस के सबसे ठन्डे इलाकों में से एक है | यहाँ के सर्दी और गर्मी का तापमान का अंतर बाकी जगहों से बिलकुल अलग है | सर्दियों में यहाँ का तापमान -69.8 डिग्री रहता है” ओयमयको – रूस के उत्तरी धुर्व की सबसे ठंडी जगहों में से एक ओयमयको भी इस सूची का हिस्सा इसलिए है कि यहाँ कि सर्दी भी बर्दाश्त के बाहर है | यहाँ का न्यूनतम -71 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है | प्लेटो स्टेशन – अंटार्कटिका की इस जगह का न्यूनतम तापमान -119 डिग्री रिकॉर्ड किया गया , जो हैरत में डालने वाला है” आप यह जानकर हैरान हो जाएँगे की यहाँ पर शोधकर्ता भी रहते है | वोस्तोक – अंटार्कटिका का यह स्थान रूस का रिसर्च स्टेशन भी है | यहाँ का न्यूनतम तापमान -89.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है |

Previous post तथ्य निराले! Next post कीजिए मिलावट की जाँच घर बैठे!
Privacy Policy