Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

समय के साथ बदलती रहती हैं,हाथों की रेखाएं और रंग भी !

July 22, 2017ज्योतिषjambudweep

समय के साथ बदलती रहती हैं,हाथों की रेखाएं और रंग भी

हाथों की रेखाओं में भूत, वर्तमान और भविष्य , तीनों की जानकारी रहती है। हाथों की रेखाओं से जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। हथेलियों का रंग भी इंसान की व्यक्तित्व से लेकर सुखी व समृद्ध जीवन की जानकारी देता है। आमतौर पर इंसान की हथेलियां देखने पर लाल ही दिखाई देती है। कभी—कभी सफेद तो कभी—कभी गुलाबी भी। गौर से देखा जाए तो हथेलियों के ये रंग में कभी हरापन, कभी नीलापन तो कभी भूरापन नजर आता है। जिसके आधार पर ही शास्त्रों में हथेलियों को नीला, पीला,लाल, काला या भूरा इस तरह से वर्गीकृत किया गया है। लाल, गुलाबी व सफेद हथेलियों के प्रभाव को शुभ व अन्य रंगों के प्रभावों को अधिक शुभ नहीं माना गया है। जिस प्रकार समय एक सा नहीं रहता , उसी प्रकार से इंसान के कर्मों, उसके मन की इच्छाओं के आधार पर हथेलियों का रंग भी बदलता रहता है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और धार्मिक विचार व्यक्ति के आंतरिक हिस्से जिसे मन कहा जाता है, उस मन में ऐसा परिवर्तन कर देते है कि शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार शुरू होने लग जाता है।
जिससे व्यक्ति के हाथों में ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व में ही परिवर्तन हो जाता है। सफेद हथेली वाले होते हैं आध्यात्मिक जिन लोगों की हथेली सफेद होती है, वे धर्म को मानने वाले व परामनोविज्ञान में रूचि रखने वाले होते हैं। शांति पसंद होते हैं। एकांत में रहना भी इनकी आदत हो सकती है। गुलाबी रंग की हथेलियां होती हैं आशावादी होने की इशारा गुलाबी रंग की हथेलियां जिन लोगों की होती हैं, वे क्षमाशील व सौम्य व्यक्तित्व के होते हैं। हमेशा प्रसन्नता चेहरे पर दिखाई देती है। आत्मविश्वासी होते हैं। कलात्मक रूझान होता है। इनके जीवन में धन की कमी नहीं होती है। हथेली अत्यधिक गुलाबी होने पर व्यक्ति का स्वभाव परिवर्तन पसंद होता है। ये लोग परिवर्तन चाहते हैं। जरा—जरा सी बात पर गुस्सा होने की प्रवृत्ति होती है। क्या कहता है हथेलियों का लाल रंग जिन लोगों की हथेली लाल रंग की होती है, उन्हें सबसे अधिक धन प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसाल लाल हथेलियों की प्रशंसा की गई है। नीली व काली हथेलियों को अच्छा नहीं माना गया है।
 
करतलैर्देव शार्दूल लक्ष्मीभैरीश्वरा:स्मृता:।
अगम्यागामीन: पीतैरक्षैनिर्धनता: स्मृता:।
अपैयपानं कुर्वन्ति नील कृष्णैस्तमैव च।
 
इस श्लोक का अर्थ यह है कि लाल रंग की हथेलियां व्यक्ति के ऐश्वर्यशाली होने की ओर संकेत करती है। चिकनी और चमकने वाली हथेलियां अमीर होने की ओर इशारा करती है। पीली हथेलियां अच्छे गुण न होने को बतलाती है। रूखे—सुखे हाथ गरीब का कारक है। नीला व काला हाथ नशे का आदी होने का लक्षण है। शास्त्रों के अनुसार इन्हें शुभता के दृष्टिकोण से कमजोर माना गया है। जिस प्रकार से समय कभी एक सा नहीं रहता है, उसी प्रकार से मनुष्य की हाथों की रेखाएं और रंग भी बदल जाते हैं।
 
हस्तिनापुर टाईम्स
२३ फरवरी, २०१५
Previous post मंगल दोष ? या मांगलिक ! Next post दिन रात्रि के विभाग का क्रम !
Privacy Policy