Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

सरस्वती माता की स्तुति-2

September 27, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

सरस्वती माता की स्तुति

 

रचयित्री-प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती

शेर छन्द-

कमलासिनी श्रुतधारिणी माता सरस्वती।

जिनशासनी अनुगामिनी माता सरस्वती।।

है द्वादशांग रूप से निर्मित तेरी काया।

सम्यक्त्व तिलक माथे पे चारित्र की छाया।।

विद्वानों से भी पूज्य तुम माता सरस्वती।

जिनशासनी अनुगामिनी माता सरस्वती।।१।।

जिनवर की मूर्ति तेरे मस्तक पे राजती।

वन्दन करें जो उनकी ज्ञान शक्ति जागती।।

हे श्वेतवस्त्र धारिणी माता सरस्वती।

जिनशासनी अनुगामिनी माता सरस्वती।।२।।

हे शारदा तू ज्ञान की गंगा बहाती है।

वागीश्वरी तू ब्रह्मचारिणी कहाती है।।

कर में है वीणा पुस्तक माला सरस्वती।

जिनशासनी अनुगामिनी माता सरस्वती।।३।।

जो भी तेरी आराधना में लीन होता है।

मिथ्यात्वतिमिर हटा ज्ञान लीन होता है।।

है ‘‘चन्दना’’ तुम पद में नत माता सरस्वती।

जिनशासनी अनुगामिनी माता सरस्वती।।४।।

Tags: Stuti
Previous post सरस्वती मंगल आरती! Next post सरस्वती स्तुति!

Related Articles

श्री अनन्तनाथ स्तुति

September 27, 2022aadesh

पावापुरी सिद्धक्षेत्र वंदना!

June 10, 2020jambudweep

सरस्वती स्तुति!

September 27, 2020jambudweep
Privacy Policy