Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
सिहपुरी तीर्थ की आरती!
June 11, 2020
जिनेन्द्र भक्ति
jambudweep
सिहपुरी तीर्थ की आरती
तर्ज—जहाँ डाल-डाल पर…………
श्री सिंहपुरी पावन तीरथ की आरति को हम आए।
कंचन का थाल सजाएँ।।टेक.।।
है पुण्य बड़ा जो तीर्थंकर प्रभु, जन्म धरा पर लेते।
अपनी पावनता से वे जग भर, को पावन कर देते।।हाँ….
उनकी पदरज पाने हेतु, हम तीर्थ नमन को आए,
कंचन का थाल सजाएँ।।१।।
श्रेयांसनाथ ग्यारहवें प्रभुवर, इसी धरा पर जन्में।
पितु विष्णुमित्र माता नंदा के, संग इन्द्रगण हरषे।।हाँ…..
हुए चार-चार कल्याण जहाँ, उस तीर्थभूमि को ध्याएं,
कंचन का थाल सजाएँ।।२।।
प्राचीन यहाँ इक मंदिर है, श्रेयांसनाथ जिनवर का।
मनहारी प्रतिमा श्यामवर्ण, अतिशय है उन प्रभुवर का।।अतिशय….
है निकट बनारस तीर्थक्षेत्र, उसकी आरति को आए,
कंचन का थाल सजाएँ।।३।।
इस नगरी को अब सारनाथ के, नाम से जाना जाता।
श्रेयांसनाथ धर्मस्थल इसको, कहें ज्ञानमति माता।।हाँ…..
‘‘चंदनामती’’ भी ज्ञानप्राप्ति हित, चरण कमल प्रभु ध्याए।
कंचन का थाल सजाएँ।।४।।
Tags:
Aarti
Previous post
श्रेयांसनाथ की आरती!
Next post
संभवनाथ की आरती!
Related Articles
तीस चौबीसी विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
मुनिसुव्रतनाथ की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
कौशाम्बी तीर्थ की आरती!
September 28, 2020
jambudweep