-दोहा-
दुष्ट कर्म अरि नाश के, निज स्वतंत्र पद प्राप्त।
पुष्पांजलि कर पूजते, होवें निजगुण प्राप्त।।१।।
अथ मंडलस्योपरि पुष्पांजलिं क्षिपेत्।
-स्रग्विणी छंद-
नित्य आनंद के हो स्वभावी तुम्हीं।
सौख्य शाश्वत मिले आपकी भक्ति से।।
वर्ण गंधादि से शून्य शुद्धात्मा।
मैं जजूँ आपको आश पूरो प्रभो!।।१।।
ॐ ह्रीं नित्यानंदस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नाथ! आनंदधर्मा चिदानंद हो।
पूर्ण आनंदधन सौख्य देवो मुझे।।
वर्ण गंधादि स्ो शून्य शुद्धातमा।
मैं जजूँ आपको आश पूरो प्रभो!।।२।।
ॐ ह्रीं आनंदधर्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
परम आनंद धर्मा गुणांभोधि हो।
स्वात्मआनंद पाऊँ प्रभो भक्ति से।।
कल्पतरु आपसे याचना मैं करूं।
दीजिये तीन ही रत्न पूजूँ तुम्हेंं।।३।।
ॐ ह्रीं परमानंदधर्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
—सोरठा—
राग आदि से हीन, साम्यस्वभावी देव हो।
जजूँ भक्ति में लीन, अभिनंदन जिनराज को।।४।।
ॐ ह्रीं साम्यस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
साम्यस्वरूप महान्, समतादिक गुण के निलय।
नमूँ नमूँ गुणखान, साम्यरूप होवे प्रगट।।५।।
ॐ ह्रीं साम्यस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
गुण अनंत की राशि, परमशुद्ध परमातमा।
नमत मिले सुख राशि, दोष अनंत समाप्त हो।।६।।
ॐ ह्रीं अनंतगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
गुण अनंत अभिराम, आप रूप हो परिणमे।
शत शत करूँ प्रणाम, मिले नंतगुण संपदा।।७।।
ॐ ह्रीं अनंतगुणस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्म अनंत धरंत, अनेकांत के नाथ हो।
तुम पद भक्ति करंत, समकित निधि अनुपम मिले।।८।।
ॐ ह्रीं अनंतधर्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
धर्म अनंत समेत, आप स्वरूप महान् है।
जजूँ स्वात्म पद हेतु, निजस्वरूप विकसित करो।।९।।
ॐ ह्रीं अनंतधर्मस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
राग द्वेष से दूर, शम स्वभाव भगवान् हो।
ज्ञान सुधारस पूर, भर दीजे भक्ती करूँ।।१०।।
ॐ ह्रीं शमस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शम से तुष्ट महान्, सब विभाव से दूर हो।
जजत बनूँ धनवान्, स्वात्म सौख्य भंडार हो।।११।।
ॐ ह्रीं शमतुष्टाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नहिं धन से संतोष, उपशम से ही शांति हो।
मिले स्वात्म संतोष, जजत कषायों को हनूँ।।१२।।
ॐ ह्रीं शमसंतोषाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
साम्यभाव स्थान, परमानंद प्रदानकृत्।
सप्तपरम स्थान, अभिनंदन जजते मिले।।१३।।
ॐ ह्रीं साम्यस्थानाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
समभावों से श्रेष्ठ, अगणित गुणमणि प्राप्त हो।
अभिनंदन जग ज्येष्ठ, जजूं मुझे सुख साम्य दो।।१४।।
ॐ ह्रीं साम्यगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
समता से कृतकृत्य, सिद्धिरमा के पति हुये।
पूजन से सत्कृत्य, वीतरागता को भजूँ।।१५।।
ॐ ह्रीं साम्यकृतकृत्याय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मुक्तिनगर को छोड़, अन्य शरण नहिं आपको।
नमूँ नमूँ कर जोड़, शरण लिया मैं आपकी।।१६।।
ॐ ह्रीं अनन्यशरणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
इन्द्रादिक में नाहिं, ऐसे गुण बस आपमें।
नमूँ आप पद माहिं, निजगुण संपति दो मुझे।।१७।।
ॐ ह्रीं अनन्यगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अन्य जनों में नाहिं, ऐसा ज्ञान महान् है।
जजूँ चरण युग माहिं, अभिनंदन जिनराज के।१८।।
ॐ ह्रीं अनन्यप्रमाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नाना भेद प्रमाण, है प्रत्यक्ष परोक्ष से।
इनसे रहित महान्, अभिनंदन प्रभु को जजूं।।१९।।
ॐ ह्रीं प्रमाणमुक्ताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तुम हो ब्रह्मस्वरूप, परमब्रह्म परमातमा।
मिले स्वात्मचिद्रूप, अभिनंदन प्रभु को जजूं।।२०।।
ॐ ह्रीं ब्रह्मस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
ब्रह्मज्ञान गुणमान्य, चिच्चैतन्य स्वरूप हो।
मिले परम शुद्धात्म, नमूँ आपको भक्ति से।।२१।।
ॐ ह्रीं ब्रह्मगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
ब्रह्मज्ञान चैतन्य, चिन्मय चिंतामणि प्रभो।
मिटे जगत वैषम्य, नमते इच्छित फल मिले।।२२।।
ॐ ह्रीं ब्रह्मचैतन्याय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अभिनंदन भगवान्, भाव पारिणामिक धरें।
स्वात्म सुधारस पान, करूँ आपकी भक्ति से।।२३।।
ॐ ह्रीं शुद्धपारिणामिकभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शुद्ध स्वभाव धरंत, भाव कर्ममल से रहित।
अभिनंदन भगवंत, पूजत मन पावन करो।।२४।।
ॐ ह्रीं शुद्धस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
आर्त रौद्र दुर्ध्यान, भाव अशुद्धी से रहित।
देवो धर्म महान्, चित्त शुद्ध होवे प्रभो!।।२५।।
ॐ ह्रीं अशुद्धिरहिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चिन्मयमूर्ति अपूर्व, शुद्धि अशुद्धि से रहित।
नमते ज्ञान अपूर्व, मिले पूर्ण शुद्धी सहित।।२६।।
ॐ ह्रीं शुद्ध्यशुद्धिरहिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दर्शन हुआ अनंत, शाश्वत सर्व विलोकते।
नमूूँ जजूं भगवंत, गुण अनंत के हो धनी।।२७।।
ॐ ह्रीं अनंतदृशे श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चिन्मय ज्योति धरंत, दर्श अनंतस्वरूप हो।
मेरे भव का अंत, होवे अभिनंदन जजूँ।।२८।।
ॐ ह्रीं अनंतदृक्स्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अनंत दर्शानंद, गुण स्वभाव धारो तुम्हीं।
नमूँ नमूँ सुखकंद, गुण अनंत पूरो प्रभो!।।२९।।
ॐ ह्रीं अनंतदृगानंदस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अनंत क्षायिक दर्श, उत्पादक तुम ही प्रभो।
क्षयोपशम गुण नष्ट, किया आप गुण को जजूँ।।३०।।
ॐ ह्रीं अनंतदृगुत्पादकाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
ध्रुव अनंत भगवंत, द्रव्य नयाश्रित आप हो।
नहिं हो मेरा अंत, इसी हेतु पूजा करूँ।।३१।।
ॐ ह्रीं अनंतध्रुवाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नाशरहित भगवंत, अनंत अव्यय भाव हो।
सौख्य अनंतानंत, आप भक्ति से प्राप्त हो।।३२।।
ॐ ह्रीं अनंताव्ययभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवपद कहा अनंत, वही महल है आपका।
नमूँ मुक्तिश्री कंत, शुक्लध्यान दीजे मुझे।।३३।।
ॐ ह्रीं अनंतनिलयाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
काल अनंत प्रमाण, सिद्धशिला पर राजते।
करो मेरा कल्याण, मृत्युजयी तुम पद जजूँ।।३४।।
ॐ ह्रीं अनंतकालाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
भाव अनंत प्रमाण, नित्य आपमें शोभते।
त्रिभुवन वंद्य महान्, नमूँ स्वात्मगुण हेतु मैं।।३५।।
ॐ ह्रीं अनंतभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चिन्मय ज्ञान स्वरूप, चिच्चैतन्य महान् हो।
गुणमणि स्वात्मस्वरूप, मिले आपकी भक्ति से।।३६।।
ॐ ह्रीं चिन्मयस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चित् चिंतामणि रूप, प्रभु चिद्रूप स्वरूप हो।
नमूँ सदा गुण रूप, चिंतित फलदाता तुम्हीं।।३७।।
ॐ ह्रीं चिद्रूपस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चिच्चैतन्य स्वरूप, धर्म एक अनुपम कहा।
परमशुद्ध चिद्रूप, नमूँ आप गुण हेतु मैं।।३८।।
ॐ ह्रीं चिद्रूपधर्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
—शंभु छंद—
निज आत्मा की उपलब्धि किया, संतत प्रभु रहते उसमें ही।
मैं निज से निज में रम जाऊँ, इसलिये नमूँ तुमको नित ही।।
अभिनन्दनप्रभु की पूजा से, ‘सोहं’ यह भाव प्रगट होता।
फिर पुनर्भवों से छूटें जन, निज आत्मा का अनुभव होता।।३९।।
ॐ ह्रीं स्वात्मोपलब्धिरतये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज आत्मा का अनुभव करके, संपूर्ण कर्म को जला दिया।
निश्चय सम्यक्त्व मिले मुझको, इस हेतू प्रभु अर्चना किया।।अभि.।।४०।।
ॐ ह्रीं स्वानुभूतिरताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
परमामृत मोक्षधाम जग में, उसमें रत आप सिद्धिपति हैं।
यह नाम मंत्र है परम, रसायन सर्व व्याधिहर औषधि है।।अभि.।।४१।।
ॐ ह्रीं परमामृतरताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
परमामृत में संतुष्ट हुये, वे सिद्ध गुणों से पुष्ट रहें।
इस अमृत की इक बिंदु मुझे, मिल जावे जिससे तुष्टि लहें।।अभि.।।४२।।
ॐ ह्रीं परमामृततुष्टाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज में ही प्रीति परम तुष्टी, इससे परिपुष्ट बलिष्ठ बनें।
परमात्मा में प्रीती प्रतिक्षण, स्थायि रहे तब सौख्य घने।।अभि.।।४३।।
ॐ ह्रीं परमप्रीतये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मुक्तीकन्या के बल्लभ हो, अति श्रेष्ठ भुवनबल्लभ तुम ही।
इस भव में परभव में भी, बस मेरे साथ रहो तुम ही।।अभि.।।४४।।
ॐ ह्रीं परमबल्लभभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नहिं प्रगट स्वभाव तुम्हारा है, बस योगी ही ध्या सकते हैं।
मेरे मन सरसिज में तिष्ठो, बस यही याचना करते हैं।।
अभिनन्दनप्रभु की पूजा से, ‘सोहं’ यह भाव प्रगट होता।
फिर पुनर्भवों से छूटें जन, निज आत्मा का अनुभव होता।।४५।।
ॐ ह्रीं अव्यक्तस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
एकत्व स्वरूप तुम्हारा है, अणुमात्र न पर अपना होता।
एकत्व भावना मिल जावे, पूजा का लाभ यही होगा।।अभि.।।४६।।
ॐ ह्रीं एकत्वस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
एकत्व नाम का गुण अनुपम, इससे ही आप जगद्गुरु हैं।
मैं एक अकेला त्रिभुवन में, बस आप ही एक मेरे प्रभु हैं।।अभि.।।४७।।
ॐ ह्रीं एकत्वगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
एकत्व भावना को भाकर, मुनिराज स्वात्मसुख पाते हैं।
फिर चित्स्वभाव में तन्मय हो, त्रिभुवन के गुरु बन जाते हैं।।अभि.।।४८।।
ॐ ह्रीं एकत्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नय प्रमाणादि का द्वित्व जहाँ, नहिं रहता है बस एकात्मा।
निर्विकल्प ध्यान ऐसा उत्तम, जिससे प्रगटित हो परमात्मा।।अभि.।।४९।।
ॐ ह्रीं द्वित्वविनाशनाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निश्चय से आत्मा शाश्वत है, नहिं जन्म मरण होता उसको।
निज शुद्ध ध्यान से प्रगट किया, नित नमूँ सदा उन जिनवर को।।अभि.।।५०।।
ॐ ह्रीं शाश्वताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शाश्वत प्रकाश को पैâलाया, तीनों जग में अद्भुत रवि हो।
मेरा मन कमल विकास करो, सब मोह अंधेरा विघटित हो।।अभि.।।५१।।
ॐ ह्रीं शाश्वतप्रकाशाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शाश्वत उद्योत किया भगवन्, नहिं गमन कदाचित् करते हो।
मेरे मन में उद्योत करो, अज्ञान तुम्हीं हर सकते हो।।अभि.।।५२।।
ॐ ह्रीं शाश्वतउद्योताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शाश्वत धर्मामृत बरसाते, प्रभु आप एक अद्भुत शशि हो।
शुद्धात्म पियूष मुझे भी दो, जिससे मुझ आत्मा सुखमय हो।।
अभिनंदन प्रभु की पूजा से ‘सोहं’ यह भाव प्रगट होता।
फिर पुनर्भवों से छूटें जन, निज आत्मा का अनुभव होता।।५३।।
ॐ ह्रीं शाश्वतामृतचंद्राय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शाश्वत अमृत की मूर्ति तुम्हीं, नहिं मरण आपका हो सकता।
निज आत्म सुधारस मिल जावे, जिससे मुझ मरण विनश सकता।।अभि.।।५४।।
ॐ ह्रीं शाश्वतअमृतमूर्तये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सब नाम कर्म को नष्ट किया, इससे प्रभु परमसूक्ष्म मानें।
मैं ध्यान धरूँ सूक्ष्मात्मा का, मेरे सब दुष्ट कर्म हानें।।अभि.।।५५।।
ॐ ह्रीं परमसूक्ष्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जो सूक्ष्म गुणान्वित सब सिद्धों, को अवगाहन देने वाले।
इक सिद्ध में सिद्ध अनंतानंत, रहें सुअनंत गुणों वाले।।अभि.।।५६।।
ॐ ह्रीं सूक्ष्मावकाशाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
त्रिभुवन में सूक्ष्म अनंत गुणों, को युगपत् जान रहे हैं जो।
उन सूक्ष्म गुणान्वित जिनवर को, वंदन करते ही शिवसुख हो ।।अभि.।।५७।।
ॐ ह्रीं सूक्ष्मगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जो परमरूप में लीन रहे, वे निजस्वरूप में गुप्ति धरें।
निज से निज को निज में पाकर, अतिशायि स्वस्थ शिवधाम वरें।।अभि.।।५८।।
ॐ ह्रीं परमस्वरूपगुप्तये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मर्यादारहित पूर्ण सुख का, जो संतत अनुभव करते हैं।
ऐसे जिनवर को हृदय कमल, में मुनिगण धारण करते हैं।।अभि.।।५९।।
ॐ ह्रीं निरवधिसुखाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मर्यादा विरहित गुणमणि से, जो निज को भूषित कर शोभें।
उनके गुण का जो कथन करें, वे स्वयं स्वात्म गुण से शोभें।।अभि.।।६०।।
ॐ ह्रीं निरवधिगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अवधी विरहित निज के स्वरूप, में सुस्थित हुये अनंतावधि।
इन सिद्धों की स्तुति करते, मिल जावे निजस्वरूप निरवधि।।
अभिनन्दनप्रभु की पूजा से, ‘सोहं’ यह भाव प्रगट होता।
फिर पुनर्भवों से छूटें जन, निज आत्मा का अनुभव होता।।६१।।
ॐ ह्रीं निरवधिस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तुलना से रहित ज्ञान पाकर, त्रिभुवन को युगपत् जान लिया।
तुलना से रहित सुयश पाकर, त्रिभुवन में कीर्ति बिखेर दिया।।अभि.।।६२।।
ॐ ह्रीं अतुलज्ञानाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
उपमा से रहित सौख्य पाकर, जो काल अनंतों तक सुखमय।
जिनके पदकमल सतत मुनिगण, अपने मन से ध्याते गुणमय।।अभि.।।६३।।
ॐ ह्रीं अतुलसुखाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तुलना से रहित भाव धरकर, लोकाग्र भाग पर राज रहे।
इनको निज मन में ध्या करके, मुनिगण निजशुद्ध स्वभाव लहें।।अभि.।।६४।।
ॐ ह्रीं अतुलभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तुलना से रहित अतुल गुण को, पाकर जो संतत तृप्त रहें।
उनके गुण का यश गाते ही, भविजन नितप्रति संतुष्ट रहें।।अभि.।।६५।।
ॐ ह्रीं अतुलगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जो अतुल प्रकाश धरें निज का , आत्मा की ज्योती अद्भुत है।
उन जिनवर को चित में धरते, अज्ञान अंधेरा विघटित है।।अभि.।।६६।।
ॐ ह्रीं अतुलप्रकाशाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
—सखी छंद—
सुर आदि डिगाने आवें, फिर भी जो अचल रहावें।
जो ऐसा ध्यान लगावें, वे सिद्ध बनें मुनि ध्यावें।।६७।।
ॐ ह्रीं अचलाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जिनने निश्चल गुण पाये, वे स्वात्मसुखास्पद पाये।
जो उनको नितप्रति पूजें, उनके सब पातक धूजें।।६८।।
ॐ ह्रीं अचलगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जो अचलस्वभाव धरें हैं, शिवकन्या वे हि वरे हैं।
जो उनकी भक्ति करेंगे, वे निज की तृप्ति करेंगे।।६९।।
ॐ ह्रीं अचलस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जो अचलस्वरूप धरंता, वे सिद्धिवधू के कंता।
उनको हम वंदन करते, संपूर्ण उपद्रव टलते।।७०।।
ॐ ह्रीं अचलस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
त्रिभुवन में ख्यात हुये हैं, अवलंबन रहित हुये हैं।
अभिनंदन प्रभु का अर्चन, कर देता पाप निकंदन।।७१।।
ॐ ह्रीं निरालंबाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
पर के अवलंबन विरहित, सब परिग्रह संग विवर्जित।
अभिनंदन प्रभु की भक्ती, इससे शिवपथ की युक्ती।।७२।।
ॐ ह्रीं आलंबरहिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सब कर्म लेप से हीना, गुणमणि युत निज में लीना।
अभिनंदन प्रभु की अर्चा, जिससे निज की हो चर्चा।।।७३।।
ॐ ह्रीं निर्लेपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सब कर्म कलंक विहीना, प्रभु निष्कलंक गुण लीना।
इन तीर्थंकर को वंदूूं, यमराज दु:ख को खंडूं।।७४।।
ॐ ह्रीं निष्कलंकाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज में ही अतिशय प्रीती, परद्रव्यों में अप्रीती।
इन तीर्थंकर को पूजूँ, संपूर्ण दु:खों से छूटूँ।।७५।।
ॐ ह्रीं आत्मरतये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
प्रभु निज स्वरूप में गुप्ती, इससे ही पायी मुक्ती।
मैं तीर्थंकर को ध्याऊँ, निज में समरससुख पाऊँ।।७६।।
ॐ ह्रीं स्वरूपगुप्तये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज शुद्ध द्रव्य के स्वामी, त्रिभुवन के अंतर्यामी।
आठों कर्मों से विरहित, जिनवर को पूजूँ नितप्रति।।७७।।
ॐ ह्रीं शुद्धद्रव्याय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
पाँचों परिवर्तन शून्या, संसार भ्रमण दुख शून्या।
ऐसे जिनवर का वंदन, मिट जावे भवभय क्रन्दन।।७८।।
ॐ ह्रीं असंसाराय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज आनंदामृत प्रीती, परभाव विरागी नीती।
तीर्थंकर शरण में आयो, परमानंदामृत पायो।।७९।।
ॐ ह्रीं स्वानंदरतये श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज का आनंद महाना, जिन भाव स्वरूप निधाना।
अभिनंदन चरण की श्रद्धा, करती धन धान्य समृद्धा।।८०।।
ॐ ह्रीं स्वानंदभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
आनंदस्वरूप हमेशा, भव दु:ख रहित परमेशा।
मैं आप शरण में आके, निज सुख पायो हर्षाके।।८१।।
ॐ ह्रीं स्वानंदस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज परमानंद गुणान्वित, संपूर्ण विभाव विवर्जित।
ऐसे प्रभुवर की भक्ती, प्रगटावे आतम शक्ती।।८२।।
ॐ ह्रीं स्वानंदगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज Dाानंदामृत तुष्टी, निज गुण से ही परिपुष्टी।
ऐसे प्रभुवर की अर्चा, मेटे भव भव दुख चर्चा।।८३।।
ॐ ह्रीं स्वानंदसंतोषाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सब ही विभाव पर्यायें, हो गई शुद्ध मन भायें।
अभिनंदन प्रभु को वंदूँ, निज को गुणमणि से मंडूं।।८४।।
ॐ ह्रीं शुद्धभावपर्यायाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सब पराधीनता विरहित, प्रभु पूर्ण स्वतंत्र गुणों युत।
मैं जजूँ भक्ति से प्रभु को, पाऊँ स्वतंत्रता गुण जो।।८५।।
ॐ ह्रीं स्वतंत्रधर्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निज आत्म स्वभाव अनूपा, परमाल्हादक गुणरूपा।
ऐसे जिनवर को वंदूं, कर्मारिशत्रु को खंडूं।।८६।।
ॐ ह्रीं आत्मस्वभावाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चित् भाव चिदानंद दाता, निज शुद्धों की है माता।
ऐसे जिनवर का अर्चन, संपूर्ण दुखों का मर्दन।।८७।।
ॐ ह्रीं परमचित्परिणामाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चिद्रूप ज्ञानगुणधारी, चैतन्यस्वरूप विहारी।
मैं नमूँ आप गुण गाऊँ, परमानंदामृत पाऊँ।।८८।।
ॐ ह्रीं चिद्रूपस्वरूपाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चिद्रूप चिदानंद स्वामी, त्रिभुवन के अंतर्यामी।
मैं जजूँ परम श्रद्धा से, तृप्ती हो ज्ञान सुधा से।।८९।।
ॐ ह्रीं चिद्रूपगुणाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
स्नातक परम तुम्हीं हो, वैâवल्यज्ञान संयुत हो।
मैं पूजूँ अर्घ्य चढ़ाके, निज सुख पाऊँ गुण गाके।।९०।।
ॐ ह्रीं परमस्नातकाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
प्रभु शुद्ध धर्म के धारी, स्नात कहें नर नारी।
मैं वंदन करूँ रुची से, पा जाऊँ धर्म तुम्हीं से।।९१।।
ॐ ह्रीं स्नातधर्माय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
संपूर्ण भुवन अवलोका, निज स्वात्म स्वरूप विलोका।
मैं नमूूँ शीश को नाऊं, परमानंदामृत पाऊँ।।९२।।
ॐ ह्रीं सर्वविलोकनाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
त्रैलोक्य शिखर पर तिष्ठे, परिवर्तन पाँच मिटाके।
मैं जजूँ युगल कर जोड़े, नानाविधि संपत दौड़े।।९३।।
ॐ ह्रीं लोकाग्रस्थिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
प्रभु लोक अलोक सुव्यापी, निज ज्ञान किरण से व्यापी।
भक्ती से अर्घ्य चढ़ाऊँ, निज ज्ञान सूर्य प्रगटाऊँ।।९४।।
ॐ ह्रीं लोकालोकव्यापकाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
—स्रग्विणी छंद—
कर्म आठोें सभी जीव को दु:ख दें।
मुक्ति साम्राज्य को छीन लीना प्रभो।।
स्वात्म सिद्धी मिले ज्ञानज्योती जगे।
आप को पूजते सर्व व्याधी टले।।९५।।
ॐ ह्रीं कर्र्माष्टकरहिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
एक सौ आठ चालीस प्रकृती कही।
आपने नाशके मोक्षलक्ष्मी लिया।।
कर्म से शून्य परमात्मसुख के लिये।
मैं जजूँ आपको लब्धियां नौ मिलें।।९६।।
ॐ ह्रीं शताष्टचत्वारिंशत्कर्मप्रकृतिमुक्ताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्म के भेद संख्यात हों आठ के।
नाश के आपने सिद्धिकांता वरी।।
स्वात्मसिद्धी मिले ज्ञानज्योती जगे।
आपको पूजते सर्व व्याधी टले।।९७।।
ॐ ह्रीं संख्यातकर्मछेदकाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्म के ही असंख्यात भी भेद हों।
नित्य संसार में ये रुलाते रहें।।
आपने नाश के सिद्धिकन्या वरी।
मैं नमूँ आपको स्वात्मसंपद मिले।।९८।।
ॐ ह्रीं असंख्यातकर्मरहिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्म के भेद ये जो अनंते कहे।
सौख्य मेरा अनंता इन्होंने हरा।।
आपने नाश के सिद्धिकांता वरी।
मैं नमूँ आपको स्वात्मसंपद मिले।।९९।।
ॐ ह्रीं अनंतकर्मविमुक्ताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्म नाशे अनंते अनंते सभी।
आप ही ज्ञान आनन्त्य सिंधू कहे।।
मैं अनंतों गुणों को स्वयं ही वरूँ।
शक्ति ऐसी मिले आपकी भक्ति से।।१००।।
ॐ ह्रीं अनन्तानन्तकर्मरहिताय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
-श्री छंद-
हे ‘सुकृती’ तुम पुण्य धरन्ता।
पुण्य करें जन भक्ति करन्ता।।
श्री अभिनंदन जिन को पूजूं।
सर्व अमंगल दु:ख से छूटूं।।१०१।।
ॐ ह्रीं सुकृतिने श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
‘धातु’ तुम्हीं सब शब्द जनंता।
चिन्मय धातु तनू भगवंता।।अभि.।।१०२।।
ॐ ह्रीं धातवे श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नाथ! तुम्हीं ‘इज्यार्ह’ कहाये।
इन्द्र मुनीगण पूज्य सु गायें।।अभि.।।१०३।।
ॐ ह्रीं इज्यार्हाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नाथ! ‘सुनय’ सहपेक्ष नयों से।
सत्य सुधर्म कहा अति नीके।।अभि.।।१०४।।
ॐ ह्रीं सुनयाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
‘श्रीसुनिवास’ तुम्हीं प्रभु माने।
सम्पति धाम तुम्हें मुनि जानें।।अभि.।।१०५।।
ॐ ह्रीं श्रीनिवासाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नाथ! तुम्हीं ‘चतुरानन’ ब्रह्मा।
दीख रहे मुख चार सभा मा।।अभि.।।१०६।।
ॐ ह्रीं चतुराननाय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
‘चतुर्वक्त्र’ तुमको सुर पेखें।
नाथ! समोसृति में तुम देखें।।
श्री अभिनंदन जिन को पूजूं।
सर्व अमंगल दु:ख से छूटूं।।१०७।।
ॐ ह्रीं चतुर्वक्त्राय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
हे ‘चतुरास्य’ तुम्हें भवि वंदें।
जन्म जरा मृति तीनहिं खंडें।।अभि.।।१०८।।
ॐ ह्रीं चतुरास्याय श्रीअभिनंदननाथाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
—शंभु छंद—(पूर्णार्घ्य)—
जो सर्व सिद्ध अनादि अनिधन गुण सुगंधि बिखेरते।
अनुपम अखंडित ज्ञान रवि से साधु मन तम भेदते।।
मन वचन तनु से शुद्ध हो, मैं करूँ प्रभु की अर्चना।
जल गंध आदिक अर्घ्य अर्पूं, करूँ यम की भर्त्सना।।१।।
ॐ ह्रीं अष्टोत्तरशतगुणसमन्विताय श्रीअभिनंदननाथाय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शांतये शांतिधारा। दिव्य पुष्पांजलि:।
जाप्य—ॐ ह्रीं श्रीअभिनंदननाथाय नम:।
(९, २७ या १०८ सुंगधित पुष्प या लवंग या पीले तंदुल से जाप्य करना)