Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
आई दीक्षा जयंती आज, प्रज्ञाश्रमणी की!
March 25, 2017
भजन
jambudweep
आई दीक्षा जयंती आज …
तर्ज-तुम करो प्रभु से प्यार……..(तुम करो पंचकल्याण)
आई दीक्षा जयंती आज, प्रज्ञाश्रमणी की।
चंदनामती जी मात, प्रज्ञाश्रमणी की।
करो सब मिल जय जयकार, प्रज्ञाश्रमणी की।।
ज्येष्ठ बदी मावस की तिथि की।
मोहिनी ने कन्या जन्मी थी।
माधुरी वही हैं आज, प्रज्ञाश्रमणी जी।।१।। आई…………
प्रथम बार गुरु दर्शन पाए।
गोम्मटसार श्लोक सुनाए।।
वही बनीं आर्यिका मात, प्रज्ञाश्रमणी जी।।२।।आई………
गणिनी माता ज्ञानमती से।
दीक्षा ली आर्यिका बनीं ये।।
चंदनामती हुर्इं ख्यात, प्रज्ञाश्रमणी जी।।३।।आई……
ज्ञानमती जी अभयमती जी।
इन दोनों की ये लघु भगिनी।।
हुई रत्नमती जी मात, इनकी जननी थीं।।४।।आई……
षट्खण्डागम हिन्दी टीका।
गुरु आज्ञा से आपने लिक्खा।।
रचे, पूजन भजन हजार, प्रज्ञाश्रमणी जी।।५।।आई…..
दीक्षा रजत जयंती आई।
सब मिल गाओ, आज बधाई।।
करें ‘‘सुदृढ़मती’’ जयकार, प्रज्ञाश्रमणी की।।६।।आई………
Tags:
Chandnamati mata ji
Previous post
शिवपथ पे हैं चली ,नाजों में हैं जो पली …
Next post
दीक्षा का पावन दिवस, मंगलमयी आज है।!
Related Articles
गणिनी माँ ज्ञानमती की, शिष्या चंदनामती की!
March 25, 2017
jambudweep
01. भगवान ऋषभदेव विश्वशांति वर्ष मनाएँ
June 2, 2018
jambudweep
आगम के दर्पण में व्यवहारनय
July 19, 2017
jambudweep
error:
Content is protected !!