Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
आज अभिनन्दन करना है, मातपद वन्दन करना है!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
आज अभिनन्दन करना है
तर्ज—कभी कुण्डलपुर जाना है……
आज अभिनन्दन करना है, मातपद वन्दन करना है,
ज्ञान का अर्चन करना है, चरण में चर्चन करना है।
इस ज्ञान की गंगा में अवगाहन करना है।
इस सरस्वती प्रतिमा को शत वंदन करना है।। आज……।। टेक.।।
तीर्थंकर की धरती पर, जन्मी है यह मैना।
छोटेलाल, मोहिनी माँ को, तज आई कह मैं ना।
तज आई कह मैं ना।।
श्री गणिनी ज्ञानमती का अभिवंदन करना है।
इस सरस्वती प्रतिमा को शत वंदन करना है।। आज……।।१।।
ज्ञानमती माँ पहली, इस युग की ये कहलाई।
इनकी कृतियों ने जग में, नारी की क्रान्ति दिखाई।
नारी की क्रांति दिखाई।।
इस ब्राह्मी माता का, अभिवन्दन करना है।
इस सरस्वती प्रतिमा को, शत वन्दन करना है।। आज……।।२।।
हस्तिनागपुर उनकी, है तपोभूमि कहलाई।
जम्बूद्वीप बनाकर जहाँ पर, ज्ञान की ज्योति जलाई।
ज्ञान की ज्योति जलाई।।
इस शारद माता का, अभिवन्दन करना है।
‘चंदनामती’ का वन्दन माता, स्वीकृत करना है।। आज……।।३।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
केवलज्ञान गीत!
Next post
इस युग की माँ शारदे, तू धर्म की प्राण है!
Related Articles
यह शान्त छवी तेरी बड़ी सुन्दर लगती है!
June 15, 2020
jambudweep
ओ मदर! मुझे दे दो, कुछ नालेज!
June 15, 2020
jambudweep
Ganini Pramukh Shri Gyanmati Mataji (Main)
March 27, 2023
Harsh Jain