Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
कुंथनाथ की आरती!
September 28, 2020
आरती
jambudweep
भगवान श्री कुंथुनाथ की आरती
तर्ज—क्या खूब दिखती हो………..
श्री कुंथुनाथ प्रभु की, हम आरति करते हैं,
आरति करके जनम-जनम के पाप विनशते हैं,
सांसारिक सुख के संग आत्मिक सुख भी मिलते हैं,
श्री कुंथुनाथ प्रभु की, हम आरति करते हैं।।टेक.।।
जब गर्भ में प्रभु तुम आए-हां आए, पितु सूरसेन श्रीकांता माँ हरषाए।
सुर वन्दन करने आए-हां आए, श्रावण वदि दशमी गर्भकल्याण मनाएं।
हस्तिनापुरी की उस पावन, धरती को नमते हैं, आरति करके ……………….।।१।।
वैशाख सुदी एकम में-एकम में, जन्मे जब सुरगृह में बाजे बजते थे।
सुरशैल शिखर ले जाकर-ले जाकर, सब इन्द्र सपरिकर करें न्हवन जिनशिशु पर।
जन्मकल्याणक से पावन, उस गिरि को जजते हैं, आरति करके ……………….।।२।।
फिर बारह भावना भाई-हां भाई, वैशाख सुदी एकम दीक्षा तिथि आई।
लौकान्तिक सुरगण आए-हां आए, वैराग्य प्रशंसा द्वारा प्रभु गुण गाएं।
उन मनपर्ययज्ञानी मुनि को, शत-शत नमते हैं, आरति करके ……………….।।३।।
केवलरवि था प्रगटा-हां प्रगटा, प्रभु समवसरण रच गया अलौकिक जो था।
दिव्यध्वनि पान करे जो-हां करे जो, भववारिधि से तिर निज कल्याण करे वो।
चार कल्याणक भूमि हस्तिनापुर को नमते हैं, आरति करके ……………….।।४।।
वैशाख सुदी एकम तिथि- हां एकम तिथि, मुक्तिश्री नामा इक प्रियतमा वरी थी।
सम्मेदशिखर गिरि पावन-हां पावन, प्रभुवर ने पाया मोक्षधाम मनभावन।।
उसी धाम की चाह चंदनामति, हम करते हैं। आरति करके ……………….।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
अहिच्छत्र पार्श्वनाथ तीर्थ की आरती
Next post
कल्पद्रुम विधान की आरती!
Related Articles
धर्मनाथ भगवान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
सप्तऋषि भगवान की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
विमलनाथ की आरती!
June 11, 2020
jambudweep