Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
गुरुग्रहारिष्टनिवारक श्री महावीर चालीसा!
January 24, 2020
चालीसा
jambudweep
गुरुग्रहारिष्टनिवारक श्री महावीर चालीसा
दोहा
वर्धमान सन्मति प्रभो , महावीर अतिवीर |
पांच नामयुत वीरप्रभु , को नित नाऊँ शीश ||
चालीसा महावीर का , पढ़ो भव्य मन लाय |
रोग शोक संकट टले , सुख सम्पति मिल जाय ||
चौपाई
जय श्री सन्मति गुणरत्नाकर , त्रिभुवन के तुम ही हो भास्कर ||१||
महावीर अतिशय सुखकारी , तुम चरणों नित धोक हमारी ||२||
कुण्डलपुर में जन्में स्वामी , परम पूज्य है यह भू मानी ||३||
त्रिशलानंदन तुम कहलाए , पितु सिद्धारथ हर्ष मनाएं ||४||
तीन लोक में आनंद छाया ,इंद्र ने जन्मकल्याण मनाया ||५||
भव तन भोग समझ क्षणभंगुर , ममता मोह को तजकर तत्क्षण ||६||
दीक्षा हेतु चले महावीरा , मात पिता के मन को पीड़ा ||७||
जातिस्मृति से विराग आया, लौकान्तिक सुर स्तुति गाया ||८||
नमः सिद्ध कह दीक्षा ले ली, मगशिर कृष्णा दशमी तिथि थी ||९||
प्रथम आहार कूल नृप दीना,पंचाश्चर्य देवों ने कीना ||१०||
द्वितिय अहार चंदना सति ने, दिया प्रसिद्ध कथा है जग में ||११||
तिथि वैशाख सुदी दशमी थी,श्री कैवल्यरमा से प्रीती||१२||
इंद्र ने समवशरण रचवाया ,किन्तु दिव्यध्वनि को नहिं पाया ||१३||
अवधिज्ञान से जान लिया जब ,गौतमस्वामी को लाए तब ||१४||
गौतम स्वामी मुनी बने जब, दिव्यदेशना खिरी वहीं पर ||१५||
विपुलाचल पर्वत वह प्यारा ,राजगृही में स्थल न्यारा ||१६||
कार्तिक कृष्णा मावस तिथि थी ,प्रातःकाल की शुभ बेला थी ||१७||
पावापुरी उद्यान सरोवर ,बीच शिला पर तिष्ठे प्रभुवर ||१८||
मुक्तिश्री का वरण कर लिया , निज आत्मा को धन्य कर लिया ||१९||
इंद्र ने मोक्षकल्याण मनाया,अगणित दीपों को था जलाया ||२०||
दीपावली का पर्व तभी से, मना रहे सब लोग खुशी से ||२१||
बाल ब्रम्हचारी हे प्रभुवर ! तुम कहलाए सर्व हितंकर ||२२||
वर्तमान में उनका शासन , धर्म का डंका बजता निशदिन ||२३||
किन्तु काल का दोष प्रबल है,जो दिखता रहता प्रतिपल है ||२४||
तुमने जो सद् मार्ग दिखाया ,पाते जीव सफल निज काया ||२५||
सात हाथ धनु ऊंची काया, आयु बहत्तर वर्ष थी पाया ||२६||
हिंसा से रत जब भारत था , धर्म अहिंसा बिगुल बजा था ||२७||
महावीरजी तीरथ प्यारा , अतिशय एक हुआ था न्यारा ||२८||
मूंगावर्णी सुन्दर प्रतिमा , मन को हरती दिव्य अनुपमा ||२९||
तुम गुरु ग्रह के स्वामी माने, भक्त तेरा स्तवन बखानें ||३०||
मेरे गुरुग्रह कष्ट निवारो, हे वीरा अब मुझे उबारो ||३१||
श्रद्धा से तुम पास में आया , भावों की कुसुमांजलि लाया ||३२||
जन्मकुंडली में गुरुग्रह हो, अगर निम्न श्रेणी में वह हो ||३३||
प्राणी कितना हो गुणवान, किन्तु मिले उसको अपमान ||३४||
उसके गुण अवगुण बन जाते, मन को नित संताप दिलाते ||३५||
अगर उच्च हो गुरु ग्रह फिर तो, प्राणी यशकीर्ती को पाते ||३६||
हे प्रभु गुरुग्रह उच्च करो अब ,धर्म में रूचि हो ज्ञान बढ़े बस ||३७||
बस तेरा गुणगान उचारूं ,सुख शांती समृद्धी पा लूँ ||३८||
करुणाकर तव शरण में आया , दुखों से में हूँ अकुलाया ||३९||
अब निश्चित ग्रह शांती होगी, रिद्धि सिद्धि में वृद्धी होगी ||४०||
शंभु छंद
प्रभु महावीर का चालीसा जो, चालीस दिन तक पढ्ते हैं |
सच्चे मन से जो भक्त ’इंदु’, श्री [[वीर]] प्रभू को भजते हैं ||
इच्छाओं की पूर्ती होकर , [[गुरुग्रह]] संताप सभी हरते |
सांसारिक सुख के साथ आत्मकल्याण सहज में वे करते ||१||
दोहा
चालीसा चालीस दिन, चालिस चालिस बार |
जाप्य मन्त्र विधिवत करो , मनवांछित सुखकार ||१||
Tags:
Chalisa
Previous post
शुक्रग्रहारिष्टनिवारक श्री पुष्पदंतनाथ चालीसा!
Next post
शनिग्राहारिष्टनिवारक श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा!
Related Articles
अजितनाथ चालीसा!
May 23, 2020
jambudweep
भगवान मल्लिनाथ चालीसा
May 23, 2020
jambudweep
भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
jambudweep