Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
चक्रेश्वरी माता की आरती.!
June 6, 2020
आरती
jambudweep
चक्रेश्वरी माता की आरती
रचयित्री-ब्र. कु. सारिका जैन (संघस्थ)
श्री चक्रेश्वरी माता की हम, करें आरती आज।
तेरी पूजन करने से माँ, बनते सारे काज।।
हो मैया हम सब उतारें तेरी आरती-२।।
तीर्थंकर श्री ऋषभदेव की, तुम हो शासन देवी।
भक्तों की सब पीड़ा को तुम, क्षण भर में हर लेतीं।।
मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।१।।
गोमुख यक्ष की यक्षी तेरी, कंचन जैसी काया।
जो भी तेरे दर पर आता, उसका कष्ट मिटाया।।
मैया हम सब उतारें तेरी आती।।२।।
भक्ति भाव से जो भी तेरे, गुण समूह को गाते।
सुत अर्थी सुत को पा जाते, धन अर्थी धन पाते।।
मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।३।।
हे चक्रेश्वरी माता सबको, सच्चा मार्ग सिखा दो।
इस जग के सब प्राणी को अब, बाधा रहित बना दो।।
मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।४।।
तेरा नाम जपें जब माता, भूत प्रेत सब भागें।
करे ‘‘सारिका’’ वन्दन जो भी, उसकी किस्मत जागे।।
मैया हम सब उतारें तेरी आरती।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
क्षेत्रपाल बाबा की आरती!
Next post
गोमुख देव की आरती!
Related Articles
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-4
October 11, 2020
jambudweep
हस्तिनापुर तीर्थ की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
महावीर स्वामी की आरती
June 10, 2020
jambudweep