Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
ज्ञानमती माताजी की वाणी सुन लो!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
ज्ञानमती माताजी की
तर्ज—धीरे-धीरे बोल……
ज्ञानमती माताजी की वाणी सुन लो।। वाणी सुन लो, जिनवाणी सुन लो।।
जनवाणी भव भव में सुनी, जिनवाणी सुनकर ना गुनी।। ज्ञानमती माताजी……।।टेक.।।
ज्ञान के मोती का हैं ये भण्डार ज्ञान की ज्योती इनमें भरी अपार।
वीरसिंधु से दीक्षा ली स्वीकार, पुन: ज्ञानमति नाम किया साकार।।
मुझे ज्ञान दो, विज्ञान दो, जनवाणी भव-भव में सुनी, जिनवाणी सुनकर ना गुनी।। ज्ञानमती माताजी……।।१।।
जग में है अंधियारी काली रात, उसमें दे आलोक तुम्हारी बात।
स्वारथ के सब बंधु भ्रात औ तात, वैसे छोडूँ मोह बताओ मात।।
मुझे ज्ञान दो, विज्ञान दो, जनवाणी भव-भव में सुनी, जिनवाणी सुनकर ना गुनी।। ज्ञानमती माताजी……।।२।।
आतम तत्त्व बताना इनका काम, हम माने तो पाएँगे निजधाम।
सार्थक हो ‘‘चन्दना’’ हमारा नाम, मिल जावे जब अपना आतमराम।।
मुझे ज्ञान दो, विज्ञान दो, जनवाणी भव-भव में सुनी, जिनवाणी सुनकर ना गुनी।। ज्ञानमती माताजी……।।३।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
ज्ञानमती माता की, कृतियाँ सभी निराली हैं!
Next post
ज्ञानमती माता तेरा जग में बड़ा नाम है!
Related Articles
Golden Personality of Ganinee Gyanmati Mataji
March 22, 2023
jambudweep
श्री सम्मेदशिखर यात्रा हेतु विहार
July 8, 2017
jambudweep
कुण्डलपुर विकास : एक महानतम कार्य
July 8, 2017
jambudweep
error:
Content is protected !!