उत्तर प्रदेश तथा बिहार प्रांत में जैन धर्म के तीर्थंकरों से सम्बंधित अनेक तीर्थ स्थल हैं। जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकरों में से 18 तीर्थंकरों की जन्मस्थली होने का गौरव उत्तर प्रदेश को प्राप्त है वहीं छः तीर्थंकरों की जन्मस्थली का सौभाग्य बिहार प्रान्त को प्राप्त है। इसका विवरण इस प्रकार है:
अयोध्या में पांच तीर्थंकरों (आदिनाथ, अजितनाथ, अभिनंदननाथ, सुमतिनाथ और अनंतनाथ): वाराणसी में चार तीर्थंकरों (सुपार्श्वनाथ, चंद्रप्रभ, श्रेयांसनाथ और पार्श्वनाथ): हस्तिनापुर में तीन तीर्थंकरों (शांतिनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ); कौशाम्बी में पद्मप्रभ, श्रावस्ती में संभवनाथ, शौरीपुर बटेश्वर में नेमीनाथ, कम्पिला जी में विमलनाथ, रतनपुरी में धर्मनाथ, काकंदी में पुष्पदंत जी का जन्म स्थान है।
जबकि बिहार प्रांत में राजगिरी में मुनिसुव्रतनाथ, चम्पापुर (भागलपुर) में वासुपूज्य, मिथलापुरी में मल्लिनाथ और नमिनाथ, कोलुआ पहाड़ (भद्रिकापुरी) में शीतलनाथ और कुण्डलपुर में भगवान महावीर का जन्म स्थान है।
Many pilgrimage sites are related to Jain Tirthankaras in Uttar Pradesh and Bihar. Uttar Pradesh has the pride of being the birthplace of 18 out of the 24 Tirthankaras of Jainism, whereas Bihar has the good fortune of being the birthplace of six Tirthankaras. The details are as follows:
Five Tirthankaras (Adinath, Ajitnath, Abhinandannath, Sumatinath and Anantnath) are born in Ayodhya; four Tirthankaras (Suparshvanath, Chandaprabha, Shreyansnath and Parshvanath) are born in Varanasi; three Tirthankaras (Shantinath, Kunthunath and Arahanatha) are born in Hastinapur; Padmaprabha is born in Kaushambi, Sambhavanath is born in Shravasti, Neminath is born in Shauripur Bateshwar, Vimalnath is born in Kampilaji, Dharmanath is born in Ratanpuri and Pushpadantji is born in Kaandi.
While in the state of Bihar, the birthplace of Munisuvratanath is in Rajgrihi, Vasupujya in Champapur (Bhagalpur), Mallinath and Naminath in Mithilapuri, Sheetalnath in Kolua Pahad (Bhadrikapuri) and Lord Mahavira’s birthplace is in Kundalpur.