जन्मभूमि -हस्तिनापुर (जिला मेरठ) उत्तर प्रदेश
पिता -महाराजा सुदर्शन
माता -महारानी मित्रसेना
वर्ण -क्षत्रिय
वंश -कुरुवंश
देहवर्ण -तप्त स्वर्ण सदृश
चिन्ह -मछली
आयु -चौरासी हजार वर्ष
अवगाहना -एक सौ बीस हाथ
गर्भ -फाल्गुन कृ.३
जन्म -मगसिर शु.१४
तप -मगसिर शु. १०
दीक्षा-केवलज्ञान वन एवं वृक्ष-सहेतुक वन एवं आम्र वृक्ष
प्रथम आहार -चक्रपुर के राजा अपराजित द्वारा (खीर)
केवलज्ञान -कार्तिक शु. १२
मोक्ष -चैत्र कृ. अमावस्या
मोक्षस्थल -सम्मेद शिखर पर्वत
समवसरण में चतुर्विध संघ
गणधर -श्री कुंभार्य आदि ३०
मुनि -पचास हजार
गणिनी -आर्यिका यक्षिला
आर्यिका -साठ हजार
श्रावक -एक लाख साठ हजार
श्राविका -तीन लाख
जिनशासन यक्ष -महेन्द्र देव
यक्षी -विजया देवी
भगवान अरनाथ वर्तमान वीर नि.सं. २५३५ से १० अरब ६५,८६,५३५ वर्ष पहले मोक्ष गए हैं।