Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भगवान चन्द्रप्रभु जन्मभूमि चन्द्रपुरी तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
चालीसा
jambudweep
भगवान चन्द्रप्रभु जन्मभूमि चन्द्रपुरी तीर्थक्षेत्र चालीसा
दोहा
चंदप्रभू के पदकमल, वन्दूं मन वच काय,
रोग,शोक,संकट टले,सुख सम्पति अधिकाय ||१||
जन्मभूमि जिन चन्द्र की, नमन करूं शत बार ,
चालीसा उनका कहूँ,मिले सुफल अविकार ||२||
चौपाई
भारतभूमी गौरवशाली, अनुपम निधियां जिसने पा लीं ||१||
कई महापुरुषों की जननी, रत्नप्रसूता मंगलकरणी ||२||
हुए अनंतानंत जिनेश्वर , हर युग में चौबिस तीर्थंकर ||३||
सभी जनमते तीर्थ अयोध्या,मोक्ष सम्मेदशिखर से होता ||४||
कालदोषवश उन्निस जिनवर,जन्मे अलग-अलग ही भू पर ||५||
ऋषभ आदि पाँचों श्री जिनवर,जन्म अयोध्या जी तीरथ पर ||६||
उन्निस में से अष्टम जिनवर, चन्द्रप्रभूजी सर्व हितंकर ||७||
चन्द्रपुरी नगरी में जन्मे, सुर नर मुनिजन उनको प्रणमें ||८||
महासेन नृप पितु कहलाए, मात लक्ष्मणा हर्ष मनाएं ||९||
चैत्र वदी पंचमि तिथि प्यारी, गर्भागम की बेला न्यारी ||१०||
माँ ने देखे सोलह सपने, रत्नवृष्टि हो माँ के महले ||११||
पौष कृष्ण ग्यारस की तिथि में, तीर्थंकर प्रभुवर थे जन्मे ||१२||
इन्द्र शची सह परिकर लेकर, जन्मकल्याणक का उत्सव कर ||१३||
गिरि सुमेरु जिन न्हवन किया था, नेत्र सहस कर वह पुलकित था ||१४||
शैशव से फिर यौवन आया, ब्याह किया अरु राज्य चलाया || १५||
स्वर्ग के दिव्य वस्त्र आभूषण, स्वर्ग से प्रभु का आता भोजन ||१६||
कैसा सुन्दर दृश्य वो होगा, स्वर्णसुसज्जित नगर वो होगा ||१७||
नगरी की शोभा क्या कहना, उस क्षण की नहिं कोई गणना ||१८||
दर्पण में जब दो मुख दीखे, हुई विरक्ती सभी सुखों से ||१९||
लौकंतिक सुर आन पधारे , जय-जय का स्वर सभी उचारें ||२०||
जन्मतिथी में दीक्षा ले ली, धन्य हुआ सर्वर्तुक वन भी ||२१||
घोर तपश्चर्या करते थे, केवलज्ञान प्रगट हुआ प्रभु के ||२२||
सुन्दर समवसरण की रचना, दिव्यध्वनी प्रगटी जग भर मा ||२३||
जिसने उसका पान कर लिया, आत्मा का कल्याण कर लिया ||२४||
धन्य-धन्य है चंद्रपुरी जी, चार कल्याणक से पावन थी ||२५||
गंगा तट पर बसी वो नगरी, काल थपेडों के कारण ही ||२६||
हुई वीरान न कोई जाता , कोई वहाँ की सुध ना लाता ||२७||
कभी जहाँ सुरपति आते थे, रतन करोड़ों बरसाते थे ||२८||
उसका जीर्णोद्धार हुआ कुछ, भक्त कभी जाते श्रद्धायुत ||२९||
इक प्राचीन वहाँ जिनमंदिर , गंगा तट का दृश्य विहंगम ||३०||
उस तीरथ की यात्रा करना , इक असीम आनंद तुम लेना ||३१||
जिनसंस्कृति की रक्षा हेतू, कृतसंकल्प सभी को होना ||३२||
विजय यक्ष हैं वहाँ विराजित, ज्वालामालिनि माता राजित ||३३||
उनके पद में शीश नमाओ , मनवांछा पूरी कर आओ ||३४||
कण-कण परम पूज्य है भू का, जिनसंस्कृति इतिहास है कहता ||३५||
उसकी यात्रा है सुखकारी , भव से पार लगाने वाली ||३६||
उस तीरथ को मेरा वंदन, आत्मा मेरी होवे कुंदन ||३७||
भाव यही यात्रा कर लाना, नहीं पुनर्भव हमको पाना ||३८||
चन्द्रचिन्हयुत चन्द्रप्रभूजी , बस मेरी इक अरज सुनो जी ||३९||
हे करुणाकर पार लगा दो, मम आत्मा को तीर्थ बना दो ||४०||
दोहा
चालिस दिन तक जो पढ़े , नित चालीसहिं बार
तीरथ की यात्रा करे, पूरण हों सब कार्य ||१||
भाव सहित ‘इंदू ‘ नमें, आत्मविशुद्धी काज
चन्द्रप्रभू की भक्ति से, मिले मुक्ति साम्राज्य ||२||
Tags:
Chalisa
Previous post
भगवान नेमिनाथ जन्मभूमि शौरीपुर तीर्थक्षेत्र चालीसा
Next post
भगवान पुष्पदन्तनाथ चालीसा
Related Articles
भगवान पुष्पदंतनाथ जन्मभूमि काकंदी तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
jambudweep
चौबीस तीर्थंकर निर्वाणभूमि चालीसा!
April 19, 2020
jambudweep
भगवान श्रेयांसनाथ चालीसा!
May 23, 2020
jambudweep