Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भगवान शीतलनाथ जन्मभूमि भद्दिलपुर तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 2, 2020
चालीसा
jambudweep
भगवान शीतलनाथ जन्मभूमि भद्दिलपुर तीर्थक्षेत्र चालीसा
दोहा
वीतराग सर्वज्ञ प्रभू ,श्री शीतल जिनराज ,
उनका गुण वर्णन करूं, आत्मशुद्धि के काज ||१||
शीतल जिन जन्मस्थली, भद्दिलपुर शुभ तीर्थ ,
चालीसा उनका कहूँ ,पाऊँ आतम तीर्थ ||२||
चौपाई
ढाई द्वीप में भरतक्षेत्र है, जिसमें स्थित आर्यखंड है ||१||
आर्यखंड में त्रय कालों में ,चौबिस होते तीर्थंकर हैं ||२||
जन्मभूमि चौबिस जिनवर की, शाश्वत तीर्थ अयोध्या होती ||३||
हुन्डावसर्पिणी कालदोषवश, पांच तीर्थंकर ही उस भू पर ||४||
अलग-अलग बाकी तीर्थंकर ,जन्मे उनमें से शीतल जिन ||५||
श्री भद्द्रिकापुरी में जन्मे, झारखण्ड में है स्थित वो ||६||
जिला हजारीबाग में आता, भद्दिलपुर जी तीर्थ कहाता ||७||
पुरातात्विक बहु सामग्री , जिनशासन की महिमा कहती ||८||
चैत्र कृष्ण अष्टमि तिथि आई, तीन लोक में खुशियाँ छाई ||९||
माँ के गर्भ पधारे प्रभुवर ,धनद रत्न बरसाता सुन्दर ||१०||
माँ ने सोलह सपने देखे, उत्तर पाकर मन में हरषे ||११||
रजा दृढरथ दान लुटाएं , माघ कृष्ण द्वादश प्रभु आये ||१२||
देवों के भी आसन कम्पे , सभी भद्द्रिकापुर आ पहुचें ||१३||
जन्मकल्याणक खूब मनाया, तांडव नृत्य किया हरषाया ||१४||
यौवन आया ब्याह रचाया , राज्य किया वैराग्य समाया ||१५||
हिम का नाश निमित्त बना था, माघ बदी बारस का दिन था ||१६||
सुरपति संग सहेतुक वन जा, नमः सिद्ध कह धारी दीक्षा ||१७||
तिथी पौष वदि चौदस आई, केवलज्ञान हुआ सुखदायी ||१८||
समवसरण रच गया अधर में, दिव्यध्वनी खिर उठी थी क्षण में ||१९||
जिसने उसका पान कर लिया, अपना था उत्थान कर लिया ||२०||
शीतल प्रभु के चार कल्याणक ,हुए पूज्य उस पावन भू पर ||२१||
तब से धरा पवित्र हो गयी , सुर नर मुनिगण से पूजित थी ||२२||
वर्तमान में भद्दिलपुर के, निकट एक पर्वत मनहारी ||२३||
नाम है कुलुहा पहाड़ उसका , पुरातात्विक साक्ष्य हैं भारी ||२४||
वहीं सहेतुक वन है आता ,केवलज्ञान से उसका नाता ||२५||
गिरि सम्मेद से मोक्ष पधारे, श्री शीतल जिनराज हमारे ||२६||
उस भू का था दृश्य निराला , मन को बहुत लुभाने वाला ||२७||
जब-जब हुए वहाँ कल्याणक , इन्द्र सपरिकर आया तत्क्षण ||२८||
ज्ञानकल्याणक का क्या कहना , अद्भुत समवसरण की महिमा ||२९||
बारह गुणा प्रभू से ऊंचा , बारह योजन से था दिखता ||३०||
देह स्वर्ण सम नब्बे धनु की , लक्ष पूर्व वर्षायु प्रभू की ||३१||
कल्पवृक्ष है चिन्ह प्रभू का, कल्पतरू सम फल को देता ||३२||
जब तक केवलज्ञान न पाऊँ , बस प्रभु तेरी शरणा आऊँ ||३३||
जन्मभूमि को शीश झुकाऊँ , सार्थक अपना जन्म कराऊँ ||३४||
हुआ उपेक्षित वह भी तीरथ , किन्तु बढ़ी अब उसकी कीरत ||३५||
साक्ष्य अनेकों प्राप्त हुए हैं, अब भक्तों के भाग्य जगे हैं ||३६||
गणिनी ज्ञानमती माताजी , प्राप्त हुई प्रेरणा उन्हीं की ||३७||
तीरथ ने नव स्वरूप पाया, जिनशासन यश जग में छाया ||३८||
जय हो जन्मभूमि की जय हो, शीतल जिनभक्ती अक्षय हो ||३९||
पुनर्जन्म का दुःख ना पाऊँ , भाव यही ‘इंदू’ मन लाऊँ ||४०||
शम्भु छंद
शीतल जिनवर की जन्मभूमि , यात्रा जो भविजन करते हैं
उनका वंदन अर्चन करके, चालीसा विधिवत करते हैं
मन वच तन शीतल हो जाता , आत्मिक शीतलता भी पावे
त्रैलोक्यपती के सुमिरन से ,आत्मा तीरथ सम बन जावे ||१||
Tags:
Chalisa
Previous post
श्री पार्श्वनाथ चालीसा
Next post
शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या तीर्थक्षेत्र चालीसा
Related Articles
भगवान पद्मप्रभु जन्मभूमि कौशाम्बी तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
jambudweep
भगवान ऋषभदेव दीक्षा ,केवलज्ञान भूमि प्रयाग तीर्थक्षेत्र चालीसा
June 11, 2020
jambudweep
श्री मांगीतुंगी चालीसा
August 12, 2014
jambudweep