तर्ज—परदेसी, परदेसी……
वन्दामि, वन्दामि, करते हैं हम, चरण में तेरे, माँ चरण में तेरे।
चरणों में तेरे माता, शीश झुकाएं, शीश झुकाके करें भक्ति से नमन।।
वंदामि……।। टेक.।।
गणिनी माता ज्ञानमती है, नाम तेरा-नाम तेरा।
ज्ञानामृत वितरित करना है, काम तेरा-२।।
दो सौ ग्रन्थ कहते, तेरे ज्ञान की कहानी।। वंदामि……।।१।।
जम्बूद्वीप की रचना तेरी, अमर कृती-अमर कृती।
ज्ञानज्योति रथ समवसरण का प्रवर्तन भी-२।।
तेरी कर्मठता की ये, सब बनीं निशानी।। वंदामि……।।२।।
तुझमें कुछ ऐसी वत्सलता, है माता-है माता।
भक्त तेरे सम्मुख आ, तुझमें रम जाता-२।।
तेरी शान्तमुद्रा, सबके लिए है कल्याणी।। वंदामि……।।३।।
हर दिन नया, तेरे जीवन का होता है-होता है।
नित्य नयी निर्माण प्रेरणा देता है-२।।
‘‘चन्दना’’ सृजन की, तेरी खिरती है वाणी।। वंदामि……।।४।।