आदीश्वर झूले पालना, मरुदेवी लोरी गावें-२।
मरुदेवी लोरी गावें, सब देवी उसे सुलावें।।आदीश्वर..।।
कहाँ प्रभू को जनम भयो है-२
कौन झुलावे पालना, मरुदेवी लोरी गावें।।आदीश्वर..।।
नगरि अयोध्या में जनम भयो है-२
किनने जायो ललना, मरुदेवी लोरी गावें।।आदीश्वर..।।
नाभिराय पितु धन्य हुए हैं-२,
मरुदेवी जायो ललना, मरुदेवी लोरी गावें।।आदीश्वर..।।
स्वर्ग से इन्द्र-इन्द्राणी आये-२,
सभी झुलाएं पालना, मरुदेवी लोरी गावें।।आदीश्वर..।।
माता पाकर धन्य हुई हैं-२,
तीर्थंकर सा ललना, मरुदेवी लोरी गावें।।आदीश्वर..।।
यही ‘‘चन्दनामति’’ मैं चाहूँ-२,
पाऊँ प्रभु सा पालना, मरुदेवी लोरी गावें।।आदीश्वर..।।