तर्ज—काली तेरी चोटी……
अिंहसा प्रधान मेरी इण्डिया महान है।
इण्डिया में जन्मे महावीर और राम हैं।।
यहाँ की पवित्र माटी बनीं चन्दन,
उसे करो सब नमन।। टेक.।।
जहाँ कभी बहती थीं दूध की नदियाँ।
वहाँ अब करुणा की माँग करे दुनिया।।
अत्याचार पशुओं पे होगा कब खतम,
उसे करो सब नमन।।१।।
प्रभु महावीर का अमर संदेश है।
लिव एण्ड लेट लिव का दिया उपदेश है।।
मानवों की मानवता की यही पहचान है।
जाने जो पराए को भी निज के समान है।।
तभी अिंहसा का होगा सच्चा पालन,
उसे करो सब नमन।।२।।
अिंहसा के द्वारा ही इण्डिया प्रâी हुई।
ब्रिटिश गवर्नमेंट की जब इति श्री हुई।।
चाहे हों पुराण या कुरान सभी कहते।
अिंहसा के पावन सूत्र सब में हैं रहते।।
यही मेरे देश की कहानी है पुरानी।
अिंहसक देशप्रेमियों की ये निशानी।।
‘चंदनामती’ यह देश ऋषियों का चमन,
उसे करो सब नमन।।३।।