तर्ज—ये क्या है……
तीर्थंकर माता ने देखे सोलह सपने।
वे पूछ रहीं उनके फल स्वामी से अपने।।
ये माँ हैं, इस जगती की। गुण गरिमा हैं इस पृथिवी की।
ये पाएंगी जिनवर शिशु को। तीर्थंकर नाथ परम प्रभु को।।
ये माँ हैं……।। टेक.।।
पहले सपने में ऐरावत हाथी देखा।
उत्तुंग बैल के बाद शेर को भी देखा।।
ये क्या कहने आए हैं ? त्रैलोक्य विजयी को लाए हैं।
त्रय ज्ञानी सुत को पाएंगी। ये शक्तिमान शिशु लाएंगी।।
ये माँ हैं……।।१।।
स्नान युक्त लक्ष्मी दो मालाएं देखीं।
जन्माभिषेक सद्धर्मप्रवर्तक फल देंगी।।
फिर देखा, चंदा मामा। इनका फल खुशियों का पाना।
प्रभु सूर्यबिम्ब का फल क्या है ? तेजस्वी बालक पाया है।।
ये माँ हैं……।।२।।
दो मछली अष्टम सपने में देखीं स्वामी।
इसका फल अतिशय उत्तम सुत जग में नामी।।
फिर देखे कलश युगल मैंने। अमृत से भरे आकंठ सजे।
इसका फल बोलो प्रभु क्या है ? वह शिशु पाएगा निधियाँ है।।
ये माँ हैं……।।३।।
कमलों से युक्त सरोवर रत्नों का सागर।
फिर िंसह पीठ अरु दिव्य विमान दिखा आकर।।
हे स्वामी इनका फल क्या है ? शुभ लक्षण ज्ञान की माया है।
त्रैलोक्यपती सुत आएगा। स्वर्गों से चय कर आएगा।।
ये माँ हैं……।।४।।
नागेन्द्र विमान रतन राशी देखी मैंने।
निर्धूम अग्नि को देख बहुत हर्षी थी मैं।।
हे प्रभु इनका शुभ फल क्या है ? बतलाओ होगा कल क्या है ?
अवधिज्ञानी गुणरत्नमयी। होगा सुत पापों से विरहित।
ये माँ हैं……।।५।।
मानो माँ ने तत्क्षण तीर्थंकर पा ही लिया।
उत्तर पाकर ऐसा आनन्दित हृदय हुआ।।
ये सपने सच हैं अपने। इन्हें देखे सब जिनवर माँ ने।
‘चंदना’ तभी प्रभु मात बनीं। तीर्थंकर माँ जगमात बनीं।।
ये माँ हैं……।।६।।