रचयित्री-प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती
तर्ज—भक्तों ने………..
ऋषभदेव प्रभु का चमत्कार हुआ है, ज्ञानमती माता का विहार हुआ है।
दुनिया में अयोध्या का जयकार हुआ है, आदि तीर्थभूमि का प्रचार हुआ है।।०।।
पहला है शाश्वत तीर्थ अयोध्या, ऋषभदेव राम की कीर्ति है अयोध्या
भरत और बाहुबली, ब्राह्मी और सुन्दरी-२,
इनकी जन्मभूमि का प्रचार हुआ है।
दुनिया में अयोध्या का प्रचार हुआ है……।।१।।
ज्ञानमती माता की दृष्टि जब से पड़ गई।
तब से अयोध्या की सृष्टि ही बदल गई।।
मस्तकाभिषेक से, प्रभु के अभिषेक से-२
ऋषभदेव प्रभु का जयकार हुआ है।
दुनिया में अयोध्या का प्रचार हुआ है।।२।।
देशभर के भक्तों का भाग्य जगा है, अयोध्या में भक्तों का मेला लगा है।
‘‘चन्दनामती नमन’’, करती तीर्थ हो चमन-२
स्वामीजी ने सबको आह्वान किया है।
ज्ञानमती माता का विहार हुआ है।।३।।