तर्ज—चांदनपुर के गाँव में. …………..
ऋषभदेव गिरि तीर्थ से आमंत्रण आया है, हम सब मांगीतुंगी जाएंगे।
मांगीतुंगी जाएंगे, स्वर्णिम इतिहास बनाएंगे।।मांगीतुंगी…….।।टेक०।।
विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा, पर्वत पर वहाँ प्रगट हुई।
ऋषभदेव भगवान की इक सौ अठ फुट प्रतिमा राज रही।।
उसी के दर्शन करने का अब अवसर आया है, हम सब मांगीतुंगी जाएंगे।।१।।
विश्वविभूती ज्ञानमती, माताजी की यह महिमा है।
सन् उन्निस सौ छियानवे के, चातुर्मास की गरिमा है।।
उनकी ही प्रेरणा का प्रतिफल सम्मुख आया है, हम सब मांगीतुंगी जाएंगे।।२।।
विश्व के आश्चर्यों में यह आश्चर्य प्रथम बन जाएगा।
सारा जग इस वीतराग प्रतिमा को शीश नमाएगा।।
पंचमकाल में पहला स्वर्णिम अवसर आया है, हम सब मांगीतुंगी जाएंगे।।३।।
सभी दिगम्बर जैनों ने अपनी अर्थांजलि दी इसमें।
तभी ‘‘चन्दनामती’’ आज प्रतिमा प्रगटी है पर्वत में।।
अब रवीन्द्रकीर्ति स्वामी ने सबको बुलाया है, हम सब मांगीतुंगी जाएंगे।।४।।