Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
महाराष्ट्र तीर्थ यात्रा (काव्य कथानक)
January 6, 2025
Workshop of Books
Rahul
महाराष्ट्र तीर्थ यात्रा (काव्य कथानक)
तर्ज-राजी की निकली सवारी…..
महाराष्ट्र की तीर्थ यात्रा, जिनशासन की है कीर्तियात्रा।
गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी की बनी ऐतिहासिक ये यात्रा।।महा.।।
एक बार सन् उन्निस सौ छ्यानवे में,
पंचकल्याणक हुआ मांगीतुंगी में।
दिव्यशक्ति बन तब माता पधारीं,
चौबीस प्रभु का उत्सव हुआ भारी।।
सहस्रकूट कमलमंदिर जिनालय, कर्मयोगी रवीन्द्र जी ने बनाया।
महाराष्ट्र की तीर्थयात्रा, जिनशासन की है कीर्तियात्रा हो..।।१।।
उसी चमुर्मास में शदर पूर्णमा को,
मिली अन्तर्प्रेरण माता को।
एक सौ आठ फिट प्रतिमा बनाओ,
पूर्वमुखी ऋषभदेव प्रगटाओ।।
वह प्रेरणा ही, साकार होकर बन गई जिन संस्कृति की गाथा।
महाराष्ट्र की तीर्थयात्रा, जिनशासन की है कीर्तियात्रा हो..।।२।।
उत्सव महोत्सव का रेकार्ड बन गया,
गिनीज बुक में नाम दर्ज हो गया।
एक वर्ष महामस्तकाभिषेक हुआ,
सबने खूब पंचामृत अभिषेक किया।।
पुन: मातु श्री ने, मंगल विहार कर प्रारंभ की तीर्थयात्रा।
महाराष्ट्र की तीर्थयात्रा, जिनशासन की है कीर्तियात्रा हो..।।३।।
तर्ज-कान खोलकर बात….
ध्यान लगाकर बात मेरी सुनलो भैय्या, मेरी सुनलो बहना,
माता की रोमांचक यात्रा।।टेक.।।
मांगीतुंगी से विहार कर, तीर्थ वंदना लक्ष्य बनाकर।
सारे संघ को साथ लेकर, वे तो चल दी भैय्या, मेरी सुनलो बहना,
माता की रोमांचक यात्रा।।१।।
नगर सटाणा मालेगांव में, कवलाना से नांदगांव में।
आचार्यकल्प श्री चंद्रसागर, जन्मभूमि में ये तो पहुँची भैय्या,
मेरी सुनलो बहना, माता की रोमांचक यात्रा।।२।।
फिर सिबूर देवगांवरंगारी, सज्जनपुर की भक्ति न्यारी।
एलोरा में पारसनाथ प्रभु का पंचामृत अभिषेक देखा सुनलो भैय्या
मेरी सुनलो बहना, माता की रोमांचक यात्रा।।३।।
फिर अड़गांव अडूल में जाकर, धर्मतीर्थ के भी दर्शन कर।
कचनेर तीर्थ की ओर माता चल दीं भैय्या, मेरी सुनलो बहना।
माता की रोमांचक यात्रा।।४।।
श्री कचनेर जी अतिशय क्षेत्र में, पार्श्वनाथ जिनवर के पास में।
दर्शन करके खुश हुईं मात, मेरे सुनलो भैय्या, मेरी सुनलो बहना
माता की रोमांचक यात्रा।।५।।
पिम्पलबाड़ी से पैठण जाकर, मुनिव्रत प्रभु के दर्शन पाकर
देखा पंचमृत अभिषेक प्रभु का, सुनलो भैय्या मेरी सुनलो बहना,
माता की रोमांचक यात्रा।।६।।
ढोरकिन बिडकिन में पहुँची, हुई औरंगाबाद में वीर जयंती।
सज गये घर-घर वंदनवार, मेरी सुनलो भैय्या मेरी सुनलो बहना,
माता की रोमांचक यात्रा।।७।।
तर्ज-फुलौरी बिना चटनी वैâसे बनी….
आगे सुनो आगे सुनो, आगे सुनो, भाई आगे सुनो।
ज्ञानमती माताजी की यात्रा सुनो, कहाँ कहाँ पहुँची माता आगे सुनो।।टेक.।।
तर्ज-श्री बाहुबली की आरती उतारो मिलके….
माँ ज्ञानमती की यात्रा में आओ मिलके।
आओ मिलके, खुशी मनाओ मिलके।।
माँ ज्ञानमती की यात्रा….।।
औरंगाबाद से चली जटवाड़ा, बालूज में भी बजा नगाड़ा।
बजाजनगर में भक्ति गुलाल उड़ाओ मिलके उड़ाओ मिलके।।
माँ ज्ञानमती की….।।१।।
फिर लासूर स्टेशन आया, दीक्षा जयंती उत्सव मनाया।
ज्ञानमती माँ का बांसठवां उत्सव सभी मनाओ मिलके,
सभी मनाओ मिलके।।माँ ज्ञानमती की…।।२।।
बैजापुर से वीर गांव में, वीर सिन्धु गुरु जन्मगांव में।
दीक्षागुरु के जन्मतीर्थ की रज को शीश चढ़ाओ मिलके
शीश चढ़ाओ मिलके।।माँ ज्ञानमती की…।।३।।
श्रीरामपुर शिरडी नगरी, ज्ञानतीर्थ में पार्श्वनाथ जी
कमल जिनालय पर कलशारोहण कर ध्वज चढ़ाओ मिलके
ध्वजा चढ़ाओ मिलके।।माँ ज्ञानमती की…।।४।।
कोपरगांव से नाशिक पहुँचे, ज्ञानवाटिका के दर्शन करके।
गजपंथा जी सिद्धक्षेत्र में कोटि कोटि मुनियों को शीश नमाओ मिलके,
शीश नमाओ मिलके।।माँ ज्ञानमती की…।।५।।
तर्ज-रेल चली भई रेल चली…..
सुनो सुनो भई सुनो सुनो, आगे की यात्रा सुनो सुनो.
कहाँ चलती है, क्या कहती हैं, ज्ञानमती माता की बात सुनो।।टेक.।।
तर्ज-मैं तो छोड़ चली बाबुल का देश….
चलीं मुम्बई शहर की ओर, ज्ञानमती माताजी।
मची जयकार जहाँ चहुं ओर, ज्ञानमती माताजी।।टेक.।।
छोटी व शाहपुर के नर और नारी, माता के चरणों में बलि बलिहारी।
पुष्पवृष्टि करें चारों ओर, ज्ञानमती माताजी।।चलीं मुम्बई.।।१।।
मुम्बई निकट जब कल्याण पहुँची, डोम्बीवली की टोली आ पहँुची।
चलीं मुम्ब्रा बाहुबली की ओर, ज्ञानमती माताजी।।चलीं मुम्बई.।।२।।
मस्तकाभिषेक बाहुबली का कराया, ‘‘बाहुबलिगिरि’’ का डंका बजाया।
बढ़ीं वाशी ऐरोली की ओर, ज्ञानमती माताजी।।चलीं मुम्बई.।।३।।
मुम्बई में भाण्डुप से साकीनाका आईं, आगे असल्फा से घाटकोपर आईं।
चलीं पन्तनगर सायन की ओर, ज्ञानमती माताजी।।चलीं मुम्बई.।।४।।
अन्ट्राप हिल घोड़पदेव जाकर, श्रद्धालु भक्तों की खुशियाँ बढ़ाकर।
पुन: ताड़देव मंदिर की ओर, ज्ञानमती माताजी।।चलीं मुम्बई.।।५।।
फिर भक्त लाये गुलालवाड़ी में, भक्ति करें माँ की आंगनवाड़ी में।
चौपाटी गईं पार्श्वनाथ, ज्ञानमती माताजी।।चलीं. मुम्बई.।।६।।
वर्ली-कमाठीपुरा-खार पहुंचीं, अंधेरी से गोरेगांव मंदिर जी।
प्रभु के दर्शन से पुलकित हैं मात, ज्ञानमती माताजी।।चलीं. मुम्बई.।।७।।
तीनमूर्ति पोदनपुरी तीर्थ पाया, मस्तकाभिषेक तीनों प्रभु का कराया।
‘‘चन्दनामती’’ है जय जय का शोर, ज्ञानमती माताजी।।चलीं मुम्बई.।।८।।
Tags:
Aryika Chandnamati Mataji article
Previous post
घर-घर करते चर्चा जिनके, अनुपम कार्यकलापों की : एक नाटिका
Next post
मातृभक्ति
Related Articles
कर्मव्यवस्था पर टिका है जैन सिद्धान्त
January 6, 2025
Rahul
नवग्रह शांति विधान (लघु)
January 8, 2025
Rahul
आचार्य श्री वीरसागर चालीसा और भजन
January 6, 2025
Rahul
error:
Content is protected !!