Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
मोक्षसप्तमी पर नृत्य नाटिका(प्रश्न -उत्तर)
January 6, 2025
Workshop of Books
Rahul
तर्ज-आए महावीर भगवान………………..
प्रश्न –
वैâसा उत्सव आया आज, क्यों धूम मची मंदिर में।
बतला दो मेरे भ्रात, क्यों ध्ूाम मची मन्दिर में।।
उत्तर –
सुन ले मेरी बहना आज, क्यों धूम मची मंदिर में।
है प्रभु पार्श्वनाथ निर्वाण, का उत्सव इस मंदिर में।।
प्रश्न-
निर्वाण कहाँ से पाया, कहाँ प्रभु ने ध्यान लगाया।
क्या बात है उनमें खास, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
उत्तर –
सम्मेदशिखर पर जा प्रभु, पारस ने ध्यान लगाया।
वहीं से प्राप्त किया शिवधाम, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रश्न –
भैय्या मैं पूछूँ तुमसे, निर्वाण किसे कहते हैं?
इससे होता है क्या लाभ, क्यों धूम मची मंदिर में।।।।सुन.।।
उत्तर –
आठों कर्मों से आत्मा, जब छूट बने परमात्मा।
कहते उसको ही निर्वाण, वही उत्सव है मंदिर मे।।सुन.।।
पद सिद्ध का तब मिल जाता, त्रैलोक्यपती बन जाता।
होता शाश्वत सुख का लाभ, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रश्न –
इक बात और बतलाओ, लाडू रहस्य समझाओ।
क्यों इसे चढ़ाते आज, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
उत्तर –
लाडू सर्वोत्तम माना, पकवानों में पकवाना।
यह है सब खुशियों का राज, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रभु के निर्वाण दिवस पर, लाडू ही चढ़ाते हैं सब।
तुम भी लाडू चढ़ा लो आज, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रश्न –
इक प्रश्न उठा है मन में, भैय्या पूछूँ तुमसे मैं।
क्यों है पार्श्व अधिक विख्यात, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
उत्तर –
उपसर्ग सहे पारस ने, इसलिए जान लिया सबने।
क्षमा गुण से हुए विख्यात, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रश्न –
किस नगरी में जन्मे वे, क्या नाम पिता माता के।
कहाँ दीक्षा ली थी जाय, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
उत्तर –
काशी में जन्म लिया था, पितु अश्वसेन माँ वामा।
वन अश्व में तप किया जाय, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रश्न –
इक प्रश्न सहज उठता है, प्रतिमा पर फण रहता है।
उस फण का क्या है राज, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
उत्तर –
कमठासुर ने पारस पर, उपसर्ग किया जाकर जब।
आये नागयुगल बन देव, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
इक ने फण पर बैठाया, इक ने फण छत्र लगाया।
वही बनी पार्श्व पहचान, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
प्रश्न –
से कितने, तीर्थंकर मोक्ष गए हैं।
क्यों तीर्थ अधिक वह ख्यात, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
उत्तर –
प्रभु वासुपूूज्य आदीश्वर, नेमी व वीर को तजकर।
जिनवर बीस गए निर्वाण, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
वहाँ सबसे ऊँचा मंदिर, हैं पार्श्व चरण जहाँ सुन्दर।
उससे तीर्थ हुआ विख्यात, वही उत्सव है मंदिर में।।सुन.।।
दोनों मिलकर-
तिथि मोक्षसप्तमी आई, पूजन इसलिए रचाई।
समझो तुम सब भी यह बात, क्यों धूम मची मंदिर में।।वैâसा.।।
निर्वाण महोत्सव करके, सम्मेदशिखर को नम के।
चढ़ाएं लाडू प्रभु के पास, यही उत्सव है मंदिर में।।वैâसा.।।
हम यही भावना भाएं, पारस प्रभु के गुण गाएं।
उन सम क्षमा प्रकट हो आज, यही उत्सव है मंदिर में।।वैâसा.।।
Tags:
Aryika Chandnamati Mataji article
Previous post
‘‘सीता की अग्नि परीक्षा’’
Next post
चातुर्मास (वर्षायोग) का महत्व : नृत्य नाटिका (प्रश्न -उत्तर )
Related Articles
श्री सप्तऋषि विधान (लघु)
January 8, 2025
Rahul
आत्मनिन्दा सबसे बड़ा प्रायश्चित्त है
January 9, 2025
Rahul
प्रतिज्ञा
January 9, 2025
Rahul
error:
Content is protected !!