Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
राजगृही तीर्थ वंदना!
June 17, 2020
स्तुति
jambudweep
राजगृही तीर्थ वंदना
रचयित्री-आर्यिका चन्दनामती
शेरछन्द
मुनिसुव्रतेश जन्मभूमि को प्रणाम है।
श्रीराजगृही तीर्थ की महिमा महान है।।टेक.।।
यूँ तो जगत में जन्मते हैं प्राणि अनन्ते।
मरते हैं प्रतिक्षण भी यहाँ प्राणि अनन्ते।।
मुनिसुव्रतेश जन्मभूमि को प्रणाम है।
श्रीराजगृही तीर्थ की महिमा महान है।।१।।
एकेन्द्रि से पंचेन्द्रि तक जो जीव आतमा।
उन सबमें छिपा शक्ति से भगवान आतमा।।
मुनिसुव्रतेश..।।२।।
भगवान आतमा प्रगट पुरुषार्थ से होता।
पुरुषार्थ बिना मात्र जग में खाना है गोता।। मुनिसुव्रतेश..।।३।।
तीर्थंकरों का सिद्धपद निश्चित है यद्यपी।
फिर भी तपस्या करके वे पाते हैं शिवगती।। मुनिसुव्रतेश..।।४।।
मैंने भी मनुष जन्म जो पाया अमोल है।
वह मोक्षमार्ग के लिए सचमुच ही मूल है।। मुनिसुव्रतेश..।।५।।
इस काल में निर्वाणपद की प्राप्ति नहीं है।
पर जन्म सार्थ करने की युक्ति यहीं है।। मुनिसुव्रतेश..।।६।।
पुरुषार्थ के द्वारा प्रथम तो कार्य शुभ करें।
जीवन में सदाचार से सारे अशुभ टलें।। मुनिसुव्रतेश..।।७।।
प्रभु जन्मभूमि वंदना का अर्थ है यही।
आत्मा में रागद्वेष अल्प होवें शीघ्र ही।। मुनिसुव्रतेश..।।८।।
इस राजगृही में जनम मुनिसुव्रतेश का।
प्रभु वीर की खिरी यहीं पे प्रथम देशना।। मुनिसुव्रतेश..।।९।।
है पंच पहाड़ी में एक विपुलाचल गिरी।
जिस पर बनी रचना है प्रभू गंधकुटी की।। मुनिसुव्रतेश..।।१०।।
गणधर सुधर्मा ने यहीं से सिद्धपद लिया।
कुछ मुनि के सिद्धपद से सिद्धक्षेत्र यह हुआ।। मुनिसुव्रतेश..।।११।।
जिननाथ मुनिसुव्रतेश की बड़ी प्रतिमा।
श्री ज्ञानमती मात प्रेरणा की है महिमा।। मुनिसुव्रतेश..।।१२।।
भगवान श्री जिनेन्द्र से विनती यही मेरी।
मिट जावे ‘‘चन्दनामती’’ संसार की फैरी।। मुनिसुव्रतेश..।।१३।।
Tags:
Stuti
Previous post
पावापुरी सिद्धक्षेत्र वंदना!
Next post
महालक्ष्मी माता की स्तुति!
Related Articles
सिद्ध परमेष्ठी स्तुति!
November 26, 2013
jambudweep
अजितसागर महाराज स्तुति:!
September 19, 2017
jambudweep
ज्ञानामृत पताका
September 13, 2022
Surbhi Jain