(हिन्दी काव्य)
-शंभु छंद-
जय जय आदीश्वर ऋषभदेव, पुरुदेव प्रथम तीर्थंकर हो।
जय जय कर्मारिजयी जिनवर, तुम परमपिता परमेश्वर हो।।
जय युगस्रष्टा असि मषि आदिक, किरिया उपदेशी जनता को।
त्रय वर्ण व्यवस्था राजनीति, गृहिधर्म बताया परजा को।।१।।
निज पुत्र पुत्रियों को विद्या-अध्ययन करा निष्पन्न किया।
भरतेश्वर को साम्राज्य सौंप, शिवपथ मुनिधर्म प्रशस्त किया।।
इक सहस वर्ष तप करके प्रभु, वैâवल्यज्ञान को प्रकट किया।
अठरह कोड़ाकोड़ी सागर के, बाद मुक्ति पथ प्रकट किया।।२।।
तुम ऋषभ पुत्र भरतेश प्रथम, चक्रेश्वर हो षट्खंडजयी।
जिन भक्तों में थे प्रथम तथा, अध्यात्म शिरोमणि गुणमणि ही।।
सब जन मन प्रिय थे सार्वभौम, यह भारतवर्ष सनाथ किया।
दीक्षा लेते ही क्षण भर में, निज केवलज्ञान प्रकाश किया।।३।।
जय जय हे आदिनाथ स्वामिन्! जय जय भरतेश्वर मुक्तिनाथ।
अध्यात्म शिरोमणि हे भगवन्! मुझ को भी निज सम करो नाथ।।
तुम भक्ती भववारिधि नौका, जो भव्य इसे पा लेते हैं।
वे ‘ज्ञानमती’ कैवल्य करें, अर्हंतश्री वर लेते हैं।।४।।
-दोहा-
परम चिदंबर चित्पुरुष, चििंच्चतामणि देव।
नमूँ नमूँ अंजलि किये, करूँ सतत तुम सेव।।५।।